सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक लड़की ने मॉल में एक लड़के को छेड़ा, जिससे उसकी गर्लफ्रेंड ने नाराज होकर लड़की की पिटाई कर दी। बाल पकड़कर उसे एस्केलेटर से नीचे खींचा और जमकर मारा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
आजकल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया कुछ वीडियो में लोग अजीबो-गरीब तरीके से डांस करते हुए नजर आते हैं तो कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं कभी-कभी ज्यादातर वीडियो सोशल मीडिया पर शादियों के वायरल होते रहते हैं। कई लोग इस खास दिन को बाकी लोगों के साथ शेयर करते हैं कुछ वीडियो तो बिल्कुल आम शादियों की तरह होते हैं। इसके अलावा लोगों की अजीबो-गरीब हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना तो आम बात हो गई है। कभी-कभी लोग एक दूसरे के साथ कुछ ऐसी हरकत कर बैठते हैं जिसके बाद वह मारपीट पर उतर आते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने मॉल किसी लड़के को छेड़ो तो उसकी गर्लफ्रेंड बिगड़ गई और अंत में उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे देखने के बाद लोग काफी ज्यादा हैरान नजर आ रहे हैं।
छेड़ने पर हो गई लड़की की पिटाई
सोशल मीडिया पर मारपीट के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर वाकई काफी हैरानी होती है। इस बार भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही वायरल हुआ हो जिसको देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो की शुरुआत में आप साफ देख सकते हैं कि यह जगह एक मॉल है। मॉल के अंदर एक कपल मस्ती भरे मूड में घूम रहा था। महिला अपने बॉयफ्रेंड साथ खुशी-खुशी मॉल की सीढ़ियों से नीचे की तरफ आ रही थी कि इतने में मॉल की दूसरी तरफ यानी ऊपर जाने वाली सीढ़ियों पर एक लड़की को उसका मेल पार्टनर पसंद आ जाता है और वह उस पर डोरे डालने की कोशिश करती है। एस्केलेटर वाली सीढ़ियों का फायदा ऊठाकर वह लड़की महिला के बॉयफ्रेंड के हाथों को छूने की कोशिश करती है। जैसे ही वह अपने हाथ महिला के बॉयफ्रेंड पर रखती है तो महिला तुरंत उसके बाल पकड़ती है और उसे बालों से पकड़कर ही एस्केलेटर से नीचें की तरफ लेकर आती है। इसके बाद महिला उस लड़की की जमकर पिटाई करती है। मॉल में मौजूद लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और अपने फोन निकालकर इस ड्रामे को रिकॉर्ड करने में जुट जाते हैं।
It’s the nigga recording this shit for me😭😂 pic.twitter.com/rVfiwkF8nP
— Yonny (@YonnyBravo_) April 4, 2025
वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो को @YonnyBravo_ नाम के अकाउंट से सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-प्यार में जलन तो बनती है, लेकिन मॉल में इतना ड्रामा क्यों करना। दूसरे यूजर ने लिखा है कि-पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हरकत शर्मनाक है। इसके अलावा कई लोग इस वीडियो को एक प्रैंक वीडियो बता रहे हैं। वीडियो को तक 4 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। दोनों लड़कियों का यह ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।