दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने बरेली में एक खंडहर में पड़ी लावारिस बच्ची की जान बचाई। खुशबू ने अपनी बहादुरी से सभी का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इस घटना का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें बच्ची को बचाते हुए देखा जा सकता है।
दुनिया में अगर इंसानियत बनी रहे तो कितने लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे आएंगे। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि दुनिया में इंसानियत धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। क्योंकि आज भी जब भी किसी के साथ कुछ बुरा होता है तो बहुत कम लोग होते हैं जो पीड़ित की मदद के लिए आगे आते हैं। यही कारण है कि लोगों का अब इंसानियत से विश्वास धीरे-धीरे उठता जा रहा है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन ने इस बात की मिसाल कायम की है कि दुनिया में अभी भी इंसानियत जिंदा है। लोग आज भी एक दूसरे का मदद करते हैं। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन ने अपनी बहादुरी से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। लोग खुशबू पाटनी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। खुशबू पाटनी ने बरेली में अपने घर के पीछे एक छोटी बच्ची की जान बचाई। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। खुशबू पाटनी की इस दिलेरी के देखकर लोगों का दिल गदगद हो गया है। मासूम बच्ची को बचाकर खुशबू पाटनी ने सभी के दिल को छू लिया है।
खंडहर में लावारिस पड़ी थी मासूम बच्ची
जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बरेली के चौपुला चौराहा क्षेत्र की है। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी और पूरा परिवार यहीं रहता है। बीते रविवार के दिन दिशा की मां पदमा पाटनी अपने घर के बाहर के रोने की आवाज महसूस कर रही थी। जब एक्ट्रेस की मां ने खिड़की से बाहर झांक रही थीं, तभी उन्हें बच्ची के रोने की आवाज और भी तेज और साफ सुनाई देने लगी। इसके बाद उन्होंने फौरन अपनी बेटी खुशबू को बुलाया और इस बारे में बताया। एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी बिना किसी देरी के उस खंडहर मकान के पास पहुंती और मकान की बाउंड्री फांदी और खंडहर में पहुंच गईं। वहां पर खुशबू पाटनी ने देखा की एक मासूम बच्ची धूल में सनी, जमीन पर अकेली पड़ी रो रही है। उन्होंने तुरंत उसे अपनी गोद में उठाया। खुशबू पाटनी को बच्ची के मुंह पर चोट के निशान भी मिले। जिससे जाहिर था कि उसे बहुत बेरहमी से इस खंडहर में फेंका गया था। खुशबू और उनकी मां ने जब बच्ची की हालत देखी तो तुरंत पहले उसे साफ किया फिर उसे दूध पिलाया। खुशबू और उनकी मां बच्ची का काफी ख्याल रखा और उसकी देखभाल की। इसके बाद खुशबू ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस लावारिस पड़ी मासूम बच्ची के लिए खुशबू पाटनी रक्षक फरिश्ता बनकर वहां पहुंची और उसकी जान बचाई।
लोगों ने की एक्ट्रेस की बहन की जकर तारीफ
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने इस घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी होने के बावजूद दिशा पाटनी का परिवार जमीन से जुड़ा और संवेदनशील बना हुआ है — इस घटना ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है। बता दें कि खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रह चुकी हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लावारिस बच्चे को बचाकर अपने नेक काम से सबका दिल जीत रही हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुशबू पटानी ने जब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह तुरंत वायरल हो गया। साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है- जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी उसका ख्याल रखेंगे और उचित नियमों और विनियमों के साथ आगे जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।देखते ही देखते यह वीडियो इतना वायरल हो गया की लोगों के कमेंट की इस पर बारिश हो गई। वीडियो पर लाखों लोगों ने कमेंट करके इस घटना को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-दोनों को भगवान आशीर्वाद दे। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि-अच्छा काम किया मेजर खुशबू पटानी ने। इसके अलावा एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि- मैं आमतौर पर पोस्ट पर टिप्पणी नहीं करता, लेकिन आज आपने मुझे भावुक कर दिया।