सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की ट्रक पर चढ़कर उछल-उछलकर नाचती है, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल जाता है और वह जमीन पर गिर जाती है। इस घटना ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को देखकर लोग लड़की की गलती और उसके जोश को लेकर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।
आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वीडियो में लोग ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हैं जिसके देखकर काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में या तो लोग अजीब तरीके से डांस कर रहे होते हैं या फिर एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं। या फिर कुछ लोग इन वीडियो में अपनी जान को दाव पर लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे होते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की ट्रक के उपर चढ़कर अजीब तरीके से डांस कर रही होती है। इसी दौरान देखते ही देखते लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है जिसके वीडियो में देखकर आप भी काफी हैरान रह जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ट्रक पर डांस करना लड़की को पड़ा भारी
बता दें कि यह कोई पहला वीड़ियो नहीं है। इस तरह के कई वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक लड़की ट्रक के ऊपर चढ़ी हुई है। लड़की के साथ एक और लड़की ट्रक पर खड़ी हुई है। लेकिन वह लड़की केवल खड़ी हुई है। वहीं दूसरी लड़की ट्रक पर अचानक डांस करना शुरू कर देती है। इसके बाद लड़की ट्रक पर चढ़कर उछल-उछलकर नाचना शुरू कर देती है। लेकिन देखते ही देखते उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी उसने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। लड़की डांस करते-करते अपना पैर ट्रक के किनारे से बाहर निकाल देती है और धड़ाम से जमीन पर औंधे मुंह गिर जाती है। जैसे ही लड़की गिरती है नीचे खड़ी लोग भी हैरान हो जाते हैं। लड़की की एक गलती और उसके गलत जोश के कारण उसके साथ ऐसा हुआ।
दीदी तो सुबह सुबह पंछी बनकर उड़ गई,,,,,,,;!
बाद में पता नहीं क्या हुआ होगा दीदी का🤪😜 pic.twitter.com/wSY56kmOTA— Nikky Choudhary (@saharawat00) May 14, 2025
0
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @saharawat00 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-और उड़ो… गई न काम से अब। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-जिस तरह से गिरी काफी चोट आई होगी। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-बिना पंखों के ही उड़ गई दीदी। बता दें कि वीडियो पर अभी तक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग वीडियो पर कई कमेंट करके मजेदार टिप्पणियां दे रहे हैं।