Viral Video: बंजारन ने सुनाई ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी, विदेशी टूरिस्ट भी रह गए हैरान, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: बंजारन ने सुनाई ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी, विदेशी टूरिस्ट भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

बंजारन की अंग्रेजी सुनकर विदेशी भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राजस्थान की एक बंजारन महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है, जिसे सुनकर विदेशी टूरिस्ट भी हैरान रह जाते हैं। महिला का नाम सुनीता है, जिसने बिना स्कूल गए और केवल अभ्यास से अंग्रेजी सीखी है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और नेटिजन्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आज कल कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। इन वायरल वीडियो में लोग कभी डांस करते हुए दिखाई देते हैं, कभी एक दूसरे के साथ लड़ते हुए दिखाई देते हैं, या फिर वह कुछ ऐसी हरकत करते हुए दिखाई देते जिससे वह पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें राजस्थान की एक बंजारन महिला कुछ ऐसा करती है जिसको देखकर किसी को भी हैरानी होगी। दरअसल राजस्थान की बंजारन महिला इतनी दमदार अंग्रेजी बोलते हुई नजर आती है कि उसकी अंग्रेजी सुनकर वहां मौजूद अंग्रेज लोग भी काफी हैरान हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बंजारन की अंग्रेजी सुन दंग रह गए टूरिस्ट

आज कल कई लोग अंग्रेजी भाषा में बात करते हैं। लेकिन आज भी भारत में ज्यादातर लोग केवल हिंदी भाषा ही जानते हैं और इसी भाषा में बात करना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के लिए अंग्रेजी बोलना काफी आसान होता है लेकिन कुछ लोगों को यह काफी मुश्किल भाषा लगती है। लेकिन राजस्थान की एक बंजारन महिला ने इस बात को गलत साबित करके दिखाया है। बंजारन महिला इतनी सरलता से अंग्रेजी भाषा में बात करती हुई नजर आती है जैसे मानों वह बचपन से इसी भाषा में बात करती हो। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप साफ देख सकते हैं कि- हॉलैंड से आया टूरिस्ट एक बंजारन महिला से बात करता है और उसे मस्ते कहकर उसका नाम पूछता है। इसके बाद महिला उसे बताती है कि वह रेगिस्तान में प्लास्टिक के टेंट में रहती है, और उसके पास अपना कोई मकान नहीं है। बंजारन महिला विदेशी टूरिस्ट से यह सभी बात अंग्रेजी भाषा में कहती है। उसकी बात सुनकर विदेशी भी दंग रह जाता है। महिला अपना नाम सुनीता बताती है। इसके बाद टूरिस्ट सुनीता की बात सुनकर काफी प्रभावित होता है और उससे कहता है कि आप बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं। इसके बाद सुनीता उसे जवाब देती है कि-उसने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा और न कभी पढ़ाई लिखाई की, वह सिर्फ अभ्यास से अंग्रेजी बोलती है। महिला की यह बात सुनकर विदेशी टूरिस्ट दंग रह जाता है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स सुनीता नाम की इस महिला की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @mewadi_vlogger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- ये इंडिया है जनाब चेहरा देख के अंदाज नहीं लगा सकते। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-इसे कहते हैं संगत का असर। एक और अन्य यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-दीदी तो छा गई, आपसे तो पूरा अंग्रेज समाज डरा हुआ है। बता दें कि वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर 90 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि ढेरों यूजर्स ने कमेंट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।