Girl in a jacket

भाखड़ा नहर में डूब रही थी लड़की, सेना के जवान ने इस तरह बचाई जान, देखें वीडियो

भारतीय जवान का एक जवान सौ पर भारी पड़ता है. इसका उदाहरण चंडीगढ़ से सामने आया है, जहां

किसी भी देश पर अगर कोई मुसीबत आती है, तो ऐसे में वक्त पर हर किसी की आखिरी और भरोसेमंद ऑप्शन भारतीय सेना ही होती है। हर आपदा में सबसे पहले लोगों की जान बचाने के लिए सेना सबसे पहले आती है और यही वजह है कि हर देश की सेना को उसका अभिमान कहा जाता है। भारतीय जवान का एक जवान सौ पर भारी पड़ता है।
1687079960 untitled project
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर एक बार फिर हर कोई सेना पर गर्व कर रहा है। चंडीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक भारतीय सेना के एक जवान ने गहरी और विशाल भाखड़ा नहर में डूब रही एकयुवती की जान बचा ली है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि एक भारतीय सेना के जवान डीएन कृष्णन अचानक भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने एक युवती को पानी में डूबते देखा था, इसके बाद वो नहर में कूदे और युवती को नहर से बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली। 
1687080019 screenshot 1
1687080023 screenshot 3
1687080029 screenshot 2
1687080035 screenshot 4
1687080040 screenshot 5
चंडीगढ़ के डिफेंस पीआरओ ने बताया है कि नहर से निकाल कर भारतीय सेना के जवान ने युवती की जान बचा ली है और अब वो स्वस्थ बताई जा रही है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग सेना के इस जवान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इस वीडियो को लोग ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।