Viral Video: 'पूरे ससुराल में डर का माहौल', अंगूठी ढूंढने के दौरान भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: ‘पूरे ससुराल में डर का माहौल’, अंगूठी ढूंढने के दौरान भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन

अंगूठी ढूंढने की रस्म बनी WWE मैच, दुल्हन ने मारी बाजी

दूल्हा-दुल्हन की अंगूठी ढूंढने की रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ने इसे WWE मैच बना दिया। इस मजेदार वीडियो में दुल्हन ने छीना-झपटी के बाद जीत हासिल की। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, जैसे ‘पूरा मर्द समाज खौफ में है’।

आपने सोशल मीडिया पर कई शादी की वीडियो भी वायरल होते हुए देखी होंगी, जिनमें दूल्हा-दुल्हन के बेशुमार प्यार या फिर अजीब हरकत की वजह से वीडियो वायरल हो जाती है। शादी के मौके पर हर रस्म बहुत मायने रखती है, उसको यादगार बनाने की बहुत कोशिश की जाती है। शादी के बाद एक रस्म होती है अंगूठी ढूंढने की, जिसमें एक परात में दूध-पानी को मिलाकर उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालकर, अंगूठी उसमे फेंक दी जाती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन अंगूठी ढूंढते है। कहते हैं कि जिसके हाथ अंगूठी लगती है, घर में उसी की चलती है। इसी रस्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अंगूठी ढूंढने के दौरान दूल्हा-दुल्हन आपस में भीड़ जाते हैं। ये देखने में रस्म कम और WWE मैच ज्यादा लग रहा है। ये वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट्स में काफी मजे ले रहे हैं।  

अंगूठी को लेकर दूल्हा-दुल्हन के बीच WWE

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन अंगूठी ढूंढने की रस्म कर रहे हैं। दोनों सामने रखे एक पानी और हल्दी के घोल से भरे बर्तन में अंगूठी ढूंढते हैं। देखा जाएं तो ये अंगूठी ढूंढने की रस्म एक कॉम्पिटिशन की तरह होती है क्योंकि कहा जाता हैं कि जिसके हाथ अंगूठी लगती है घर में उसी की चलती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही हुआ लेकिन ये कॉम्पिटिशन ज्यादा ही सीरियस हो गया। दूल्हा-दुल्हन अंगूठी ढूंढने के लिए आपस में जबरदस्त तरीके से भिड़ जाते हैं, ये रस्म कम WWE की फाइट ज्यादा लग रही है। दुल्ह,न दूल्हे का हाथ पकड़कर अंगूठी ढूंढने से रोकती है और दूल्हा भी कम नहीं है वो भी जबरदस्त तरीके से लगा हुआ है अंगूठी ढूंढने में। दोनों के बीच छीना-झपटी में दुल्हन अंगूठी छीनकर जीत जाती है। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।    

Viral Video : पड़ोसन को रील बनाता देख खुद नाचने लगा लड़का, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

‘पूरा मर्द समाज खौफ में है’

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @khushiphotostudiobarjal नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोग ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘पूरा घर खौफ में है’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘पूरा मर्द समाज डरा हुआ है’, तीसरे यूजर ने लिखा ‘अभी ये हाल है तो आगे क्या होगा’ चौथे यूजर ने लिखा ‘कही ये इसी तरह मारपीट पर न आ जाएं।’ इसी तरह तमाम लोग इस वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।