Viral Video: नदी में मौज लेकर नहा रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बाल-बाल बचा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: नदी में मौज लेकर नहा रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बाल-बाल बचा

नदी में नहाते शख्स के साथ हुआ भयानक हादसा, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में एक शख्स नदी में मजे से नहा रहा था, तभी उसके हाथ में एक मगरमच्छ आ गया। डर के मारे शख्स उसे छोड़कर पास खड़ी नाव पर चढ़ गया। अगर वह समय रहते नाव पर नहीं चढ़ता, तो उसकी जान जा सकती थी।

आज से कई साल पहले जब घरों तक नल से पानी नहीं पहुंच पाता था तो लोग पानी के लिए नदियों और झीलों पर निर्भर रहते थे। अब तो सभी के घर में बाथरुम है जिसमें पानी की सुविधा उपलब्ध होती है। लेकिन आज के समय में भी कुछ लोग शौक के चलते नदियों और तलाबों में नहाने पहुंच जाते हैँ। हाल की वायरल वीडियो में भी एक शख्स नदी में मजे से नहाते हुए दिखाई दे रहा है। इस बीच उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा

चाहे समुद्र हो या फिर नदी ये तो हम सबको पता है कि पानी में कई सारे खतरनाक जीव रहते हैं। ये इतने खूंखार होते हैं कि पलक झपकते ही शिकार कर लेते हैं। इनमें एक होता है मगरमच्छ, इसके नाम से ही लोगों के बीच डर का माहौल बन जाता है। वायरल वीडियो में एक शख्स बड़े मजे से नदी में नहा रहा हैं और अपनी वीडियो बनवा रहा है। इसी बीच उसे पानी में कुछ अजीब होता दिखाई देता है। वो हाथ पानी में डालता है तो उसके हाथ एक मगरमच्छ आ जाता है। खौफ के मारे शख्स उसे वहीं छोड़ देता है और पास खड़ी एक नाव पर चढ़ जाता है। वीडियो देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर शख्स समय रहते नाव पर नहीं चढ़ता तो वो मगरमच्छ का शिकार बन चुका होता।

Viral Video: कपड़ों का रंग बदलते ही बदल जाता है बच्चे की आंखों का रंग, देखें कुदरत का करिश्मा

यहां देखें वायरल वीडियो

Source: @bajoellente11 (instagram)

वायरल वीडियो को @bajoellente11 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, लगभग 7 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, “ये मगरमच्छ छोटा था नहीं तो बंदे को मौत की नींद सुला देता”। एक अन्य ने लिखा, “आप किस्मतवाले हैं जो जिंदगी ने दूसरा मौका दिया है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।