सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शख्स ने मच्छर भगाने के लिए बच्चे के खिलौने पर मच्छर मारने वाला कछुआ छाप सेट किया है। यह खिलौना घर के हर कोने में घूमकर मच्छरों को भगाने का प्रयास करता है। इस अनोखी तकनीक को देखकर लोग हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन पर विश्वास तक करना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर लोगों को झगड़ों के वीडियो सामने आते हैं तो कभी किसी के डांस करने के या किसी कोई शख्स कभी वीडियो में खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई देता है। कई वीडियो में लोग जुगाड़ करते हुए भी दिखाई देते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने मच्छर को घर से दूर भगाने के लिए ऐसी बेहतरीन टैक्निक अपनाई है, जिसको देखकर लोग हैरान रह गए हैं। शख्स की इस टैक्निक को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कुछ लोग इस टैक्निक को खतरनाक और जानलेवा भी बता रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आया हुआ है और लोग इस वीडियो को मनोरंजन का एक हिस्सा भी मान रहे हैं। शख्स की इस अनोखी टैक्निक को देखकर किसी का भी सर चकरा जाएगा। वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर काफी हंस रहे हैं और इस अनोखी टैक्निक को लेकर वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी सामने रख रहे हैं।
मच्छर भगाने की अनोखी निंजा टैक्निक
गर्मियों का मौसम आते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरों के बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। एक बार अगर मच्छर घर में आ जाएं तो उन्हें बाहर निकालना भी मुश्किल होता है। मच्छर घर के कोनों में छुप जाते हैं, जहां से उन्हें ढूंढना काफी मुश्किल होता है। लोग मच्छरों को भगाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। ऐसा ही अनोखा प्रयास एक शख्स ने भी किया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स बच्चे के खिलौने के ऊपर मच्छर मारने वाले कछुआ छाप को गजब तरीके से सेट करता है। इसके बाद वह खिलौना घर के हर कोने में घूमता है और मच्छरों को भगाने की कोशिश करता है। यह खिलौना घर के हर छोटे से छोटे कोने में भी आसानी से घुस जाता है, जहां मच्छरों के होने का संभावना ज्यादा रहती है। शख्स के इस अनोखे और गजब के जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया पर काफी लोग हैरान रह गए हैं और इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-भाईसाहब! इस वीडियो को देखने के बाद पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-ये सही है गुरु, ये ऑटोमेटिक ही घुस-घुस कर भगाता रहेगा। तीसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-भाई कुछ भी हो जाए तो ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को @smile_connection_ नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।