हर कोई शख्स अपने रहने के लिए एक ऐसे जगह के तलाश में जहां उसे सभी प्रकार की सुविधा आसानी से मिल जाएं। अब हाल ही में द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंट यूनिट का दुनिया के सबसे रहने योग्य शहरों का ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स इस साल जारी किया गया। जिसमें दुनिया के शहरों को उनकी रहने की क्षमता के अनुसार रैंकिंग दी गई है। इसके लिए चिकित्सा, शिक्षा, संस्कृति, मनोरंजन, बुनियादी ढांचे और अन्य पहलुओं को आधार बनाया गया है।
यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना शहर इस सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखने में सफल रहा है। इसे लगातार दूसरे वर्ष दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में मान्यता दी गई है। शहर ने स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बुनियादी ढांचा सूचकांक पर कुल 984 अंक हासिल किए।
यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना शहर इस सूची में शीर्ष स्थान पर है। इसे लगातार दूसरे वर्ष दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में मान्यता दी गई है। स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, बुनियादी ढांचा सूचकांक में कुल 984 अंकों के साथ वियना दुनिया के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में पहले स्थान पर है।
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन 98 अंकों के साथ दुनिया का दूसरा सबसे रहने योग्य शहर बन गया है। शहर ने शिक्षा, बुनियादी ढांचे और स्थिरता में 100 अंक हासिल किए। वहीं, स्वास्थ्य में 95.8 अंक और संस्कृति एवं मनोरंजन में 95.4 अंक मिले हैं। एक ऐतिहासिक शहर होने के बावजूद डेनमार्क को बहुत साफ-सुथरा शहर माना जाता है।
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न इस सूची में चौथे स्थान पर है। यह खूबसूरत शहर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में 100 अंक प्राप्त करता है। समग्र सूचकांक स्कोर 97.7 है और शहर में कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर, सिडनी को दुनिया के चौथे सबसे अच्छे रहने योग्य शहर के रूप में स्थान दिया गया है। पहले सूची से बाहर रहने के बाद, शहर ने अब फिर से शीर्ष 10 में जगह बनाकर शानदार वापसी की है। शहर का सूचकांक 97.4 है और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के सूचकांक में इसे 100 अंक प्राप्त हुए हैं।
शीर्ष शहरों में कनाडा का वैंकूवर शहर पांचवें स्थान पर रहा। शहर ने स्वास्थ्य और शिक्षा में 100 में से 97.3 का समग्र सूचकांक हासिल किया। यह कनाडा का सबसे जातीय विविधता वाला शहर है। आसपास के खूबसूरत पहाड़ों के साथ-साथ इसे कला और संस्कृति का केंद्र भी कहा जाता है।