14 साल में मां.. 33 साल में नानी, ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की नानी ने बयां की अपनी दर्द भरी कहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

14 साल में मां.. 33 साल में नानी, ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की नानी ने बयां की अपनी दर्द भरी कहानी

इंग्लैंड की 33 वर्षीय रूथ क्लेटन नाम की महिला अब नानी बन गई हैं। 14 साल की उम्र

समय काफी तेजी से बदल रहा है, इसका असर अब हर चीजों पर हो रहा है। पहले किसी लड़की की शादी की उम्र 18 से 22 साल के बीच में होती थी, वो आज 27 से 30 साल हो गई है। मेट्रो सिटी में इसके कई उदाहरण आपको बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएंगे। अब शादी की न्यूनतम उम्र बदल रही है, लेकिन एक कहानी से सभी को सोच में डाला हुआ है। एक महिला जो 14 साल की उम्र में माँ बन गई, और अब वो 33 साल की उम्र में नानी बन गई है। 
1687602369 untitled project 2023 06 24t155553.102
इसको पढ़ने के बाद आपको हैरान हो रहे होगी लेकिन ये सच है। माँ बनाना किसी भी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। माँ बनाने की उम्र अगर सभी हो तो ये काफी ही दिलखुश अनुभव देता है, लेकिन यही अगर कम उम्र में हो तो किसी के जान पर भी बात आ जाती है। फिर भी कम उम्र में माँ बनने के कई घटना सामने आए है जिसने सभी को हैरान किया है।
1687602425 untitled project 2023 06 24t155702.136
कम उम्र में माँ बनने के कारण महिलाएं इसके कारण भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होती हैं। ऐसी ही एक घटना इंग्लैंड की एक महिला के साथ घटी। वह बहुत ही कम उम्र में मां बन गई थीं और अब महज 33 साल की उम्र में नानी बन गई हैं। 
1687602473 untitled project 2023 06 24t155738.899
इंग्लैंड की 33 वर्षीय रूथ क्लेटन नाम की महिला अब नानी बन गई हैं। 14 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गईं और उन्होंने अपनी पहली बेटी रोज़ को जन्म दिया। अब उनकी बेटी रोज़ की कोरा नाम की एक बच्ची है। जिसके बाद रूथ अब व् अब नानी बन गई हैं। जब रूथ 14 साल की उम्र में गर्भवती थी, तो उसको अपनी बेटी को गर्भपात कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह बच्चा पैदा करना चाहती थी। 
1687602627 untitled project 2023 06 24t160021.465
अब दो बच्चों माँ रूथ ने कहा “रोज़ केवल 14 वर्ष की थी जब वह गर्भवती हुई और वह शुरू में गर्भावस्था को समाप्त करना चाहती थी, लेकिन फिर उसने कहा कि वह गर्भपात नहीं कराना चाहती थी। यह उसके लिए सबसे अच्छा निर्णय था। उन्हें ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की दादी का खिताब भी मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।