थाइलैंड की सोलो ट्रैवलर नैटलिसी के साथ होटल के कमरे में डरावना हादसा हुआ। बिस्तर के नीचे से अजीब आवाजें और दो आंखें दिखने पर वह घबरा गईं। घटना के बाद उन्होंने होटल स्टाफ और पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आज के समय में लड़कियों का अकेले बाहर जाना काफी हद कर मुश्किल हो गया है। देश में बढ़ते अपराधों के कारण हर लड़की अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। देश में हर दिन कई लड़कियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ या रेप के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में लड़कियां अपनी सुरक्षा को लेकर और भी ज्यादा चौकन्नी हो गई हैं। यही कारण है कि जब भी कोई लड़की या महिलाएं अकेले कहीं घूमने जाती है तो वह अपनी सुरक्षा का पूरा-पूरा ध्यान रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ के साथ हादसे हो ही जाते हैं। ऐसा ही एक गंभीर हादसा थाइलैंड की एक सोलो ट्रैवलर के साथ भी हुआ है। थाइलैंड की सोलो ट्रैवलर ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने साथ हुए हादसे के बारे में खुलकर बात की है और अपने साथ हुई घटना की जानकारी लोगों तक पहुंचाई है। ताकि ऐसा हादसा और किसी के साथ न हो सके। सोशल मीडिया पर अब यह मामला काफी चर्चा में आया हुआ है।
होटल के कमरे में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार थाइलैंड की सोलो ट्रैवलर नैटलिसी अपने ट्रैवल की वजह से सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। वह अपनी हर सोलो ट्रिप की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने साथ हुए हादसे के बारे में जब लोगों को बताया को सभी लोग काफी हैरान रह गए। दरअसल सोलो ट्रैवलर नैटलिसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह यात्रा करने के लिए जापान गई थी। वहां उन्होंने 3 दिनों के लिए एक होटल में कमरा बुक किया था। जैसे ही वह अपने कमरे में पहुंची तो उन्होंने कुछ अजीब चीजें वहां पर अनुभव की। नैटलिसी ने वीडियो में बताया कि उनके कमरे में बिस्तर के नीचे से उन्हें किसी के अजीब तरीके से हंसने की आवाजें आ रही थी। जब उन्होंने बिस्तर के नीचे से झांककर देखा तो उन्हें दो आंखें दिखाई दी। यह सब देखकर वह इतना डर गई कि वह जोर-जोर से चीखने लगीं। जैसे ही नैटलिसी चीखी तो बिस्तर के नीचे छिपा हुआ शख्स बाहर निकला और नैटलिसी को घूरने लगा। नैटलिसी को चीखते देख वह भी जोर-जोर से चीखने लगा और तुरंत कमरे से भार गया। इस हादसे से नैटलिसी इतना डर गई कि उन्होंने तुरंत उस होटल से जाने का फैसला कर लिया।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में नैटलिसी ने आगे बताया कि इस हादसे के बाद उन्होंने तुरंत होटल के स्टाफ और पुलिस को हादसे की सूचना दी। लजब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें कुछ भी सुराग नहीं मिला क्योंकि होटल के सभी सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे। होटल में कार्ड सिस्टम था, तो बिना कार्ड के शख्स रूम में कैसे आया, इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके बाद नैटलिसी होटल के स्टाफ से अपना पूरा रिफंड लिया और दूसरे होटल में शिफ्ट हो गई। लेकिन इस हादसे के बाद नैटलिसी के मन में अभी भी डर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @natalisi_taksisi नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को 24 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके कहा है कि-इस तरह के होटल को तुरंत बैन कर देना चाहिए। वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके कहा कि ये कहानी सुनकर ही डर लग गया।