सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉकरोच का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। इससे पहले एक चूहा पिज्जा का टुकड़ा सड़क पर ले जा रहा था जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई थीं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।
अब इस वीडियो में सड़क पर जलती हुई सिगरेट के साथ कॉकरोच को देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही छा गया है। इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि सिगरेट पीने जा रहा है कॉकरोच भी।
इस वीडियो को न्यूयॉर्क के वकील टॉम क्रेचमार ने बनाया और ट्विटर पर पोस्ट किया। न्यूयॉर्क के 53 एंड ई/एम स्टॉप नाम के इलाके का यह वीडियो है और उसमें एक सीवर गटर के ढक्कन के ऊपर कॉकरोच जलती हुई सिगरेट को खींचता हुआ दिखाई दे रहा है।
Tired: pizza rat
Wired: cigarette cockroach pic.twitter.com/HPxBLkWstX— Tom Kretchmar (@tkretchmar) October 18, 2019
सिगरेट के बट को कॉकरोच मुंह से खींचता नजर आ रहा है। यह वीडियो ट्विटर पर आते ही सुर्खियां बटोर रहा है तो वहीं इस पर चुटकी लेते हुए कुछ यूजर्स ने कहा है कि कॉकरोच सिगरेट पी रहा था।
1.
omg he’s going to smoke it
— Dan Saltzstein (@dansaltzstein) October 18, 2019
2.
I read that in the raspiest voice I could think of; just imagining him sitting on bar stool with a cup of coffee, scratching his head like “I have seen some things” ???
— Katie (@CutieKatie_41) October 18, 2019
सोशल मीडिया पर इससे पहले भी कई जानवरों की वीडियो या तस्वीरें सिगरेट पीते हुई वायरल हुईं हैं। इंडोनेशिया के एक चिड़ियाघर में साल 2018 में सिगरेट पीते हुए ओरैगुटान को देखा गया था। एक व्यक्ति ने सिगरेट अंदर फेंकी थी।
Orangutan in Indonesian zoo filmed smoking cigarette | https://t.co/97rPTS4Vhp pic.twitter.com/aVrnUo1rtp
— RTÉ News (@rtenews) March 8, 2018
ओरैगुटान का सिगरेट पीते हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन पर जानवरों के लिए अच्छा काम करने वाली संस्थाओं ने अनदेखी का आरोप भी लगाया था।