क्या आप दुनिया के छोटे देश के बारे में जानते हैं
दरअसल वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है, इसका कुल क्षेत्रफल केवल 0.49 वर्ग किमी में बसा हुआ है
यह शहर इटली देश के रोम में मौजूद है
यहां की जनसंख्या 800 से भी कम है, ऐसे में ये देश पूरी दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश भी कहा जाता है
इस देश में कैथोलिक ईसाइयों के गुरु पोप रहते हैं, साथ ही ये कैथोलिक चर्च का केंद्र भी कहा जाता है
ये दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां किसी राजा या राजनेता का नहीं बल्कि पोप शासन करते हैं
इस देश में यूरो मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है
यहां इटालियन बोली जाती है, हालांकि यहां की आधिकारिक भाषा लैटिन है
इस देश में सिर्फ चर्च से जुड़े लोगों को ही रहने की अनुमति होती है