Vaishno Devi: कैसे करें माता वैष्णों देवी की यात्रा? यात्रा से पहले जानें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Vaishno Devi: कैसे करें माता वैष्णों देवी की यात्रा? यात्रा से पहले जानें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी…

यात्रा पर जाने से पहले आप अपने सेहत को सही से जांच ले क्योंकि जब आप यात्रा करते

हर साल लाखों लोग माता वैष्णो देवी की यात्रा कर उनके दिव्य दर्शन करते है। माँ का दरबार ही कुछ ऐसा है हर कोई उनकी तरफ खींचा चला आता है। आज के इस खबर में हम आपको इस यात्रा पर जाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बाते जो आपके लिए काफी जरुरी होती है। इस खबर में बताएंगे, तो आप हमारे साथ बने रहे। इस यात्रा में साल दर साल भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, पर जानकरी न होने के कारण कुछ भक्तों की यात्रा अच्छे से नहीं होती पाती है। तो कुछ महत्वपूर्ण बाते है जो आपको ध्यान में रखना चाहिए 
1690102097 pic
वैष्णो देवी यात्री सिम 
आप भी माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाते है, तो आपको भी एक मोबाइल सिम की जरूरत पद सकती है। दरअसल कुछ ऐसे प्रावधान आज भी जम्मू कश्मीर में लागू है, जिस कारण दूसरे राज्य से आने वाले लोगों के लिए वहां का सिम लेना जरुरी हो जाता है। पर ये बातें उनके ऊपर लागू नहीं होती है, जिनके पास पहले से ही पोस्टपेड सिम है। प्रीपेड सिम वाले लोगों को अपना सिम बदलने की जरूरत हो सकती है। 
1690102120 mata vaishno devi yatra package
मौसम की सही जानकारी 
वैष्णों देवी यात्रा में मौसम एक बड़ी दिक्क्त होती है। पहाड़ पर होने के कारण कब वहां का मौसम बदल जाता है किसी को सही जानकारी नहीं रहती है। तो आप भी यात्रा पर जाने से पहले एक बार मौसम की सही जानकारी ले। अगर ठंड का मौसम है, तो अपने साथ जरुरी कपड़े रख ले। 
1690102131 url irctc tour package booked mata vaishno devi starting from 11 august 102002549
कम सामान के साथ यात्रा 
यात्रा पर आप कोशिश करे की आप अपने साथ कम सामान रखें, क्योंकि आप अपने साथ अधिक समान लेके जाते है। आपको यात्रा में सभी प्रकार की सुबिधा मिलती है श्री मात्रा वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हमेशा अपने भक्तों के खुला रहता है। 
अपनी सेहत का रखे ध्यान 
यात्रा पर जाने से पहले आप अपने सेहत को सही से जांच ले क्योंकि जब आप यात्रा करते है, तो आपको ऊंची चढ़ाई करनी होती है। अगर आप अपने सेहत का ध्यान नहीं रखते है, तो आपको यात्रा मार्ग पर दिक्क्त हो सकती है। अगर किसी भक्त को यात्रा मार्ग पर किसी भी तरीके की दिक्क्त आ जाती है, तो श्री मात्रा वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के लोग उनको अस्पताल खुद ले के जाते है और इलाज करते है। 
1690102144 26 09 2022 mata vaishno devi bhawan 23098683
और भी चीज जैसे नए नियम के अनुसार आप अपने साथ अब किसी भी प्रकार का डिजिटल कैमरा, मोबाइल टैब, लैपटॉप आदि लेके यात्रा नहीं कर सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।