वास्तु टिप्स के अनुसार ये पेड़-पौधे घर में लगाने से आती है सुख समृद्धि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वास्तु टिप्स के अनुसार ये पेड़-पौधे घर में लगाने से आती है सुख समृद्धि

आस-पास की बुरी शक्तियों को हम वास्तु शास्‍त्र के माध्यम से दूर करते हैं। हमारे जीवन में ऊर्जा

आस-पास की बुरी शक्तियों को हम वास्तु शास्‍त्र के माध्यम से दूर करते हैं। हमारे जीवन में ऊर्जा का संचार वास्तु में बताए गए उपयों से होता है। दिशाओं का अध्ययन करके वास्तु शास्‍त्र में घर, भवन, मंदिर आदि कैसा होना चाहिए इसके बारे में बताया गया है। इतना ही नहीं घर में चीजें कहां और किस दिशा में होनी चाहिए इसके बारे में भी वास्तु विज्ञान में बताया गया है। 
1575786438 vastu shastr
अक्सर अपने घरों में लोग फूल और पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सही जगह और दिशा में अगर यह पौधे ना लगाए जाएं तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। नकारात्मक ऊर्जा घर में उत्पन्न होती है। इसलिए फूल और पौधे हमेशा घर में वास्तु के अनुसार ही लगाने चाहिए।
1575786519 plants in house
घर में पेड़ और पौधे लगाएं वास्तु के अनुसार
उत्तर दिशा को वास्तु में बुध ग्रह की दिशा बताया गया है। वास्तु में कहा गया है कि खुली और हवादार यह दिशा होनी चाहिए। हरियाली का प्रबंध इस दिशा में होना चाहिए। कुबेर का भी स्‍थान उत्तर दिशा को माना गया है। तुलसी, केले का पेड़, गेंदा आदि यह सारे पेड़-पौधे आप घर में उत्तर दिशा की ओर लगा सते हैं। इस दिशा में पेड़-पौधे लगाने से चर्म रोग से घर के सदस्यों का बचाव होता है। 
1575786821 tulsi plant
पूर्व दिशा को वास्तु शास्‍त्र में सूर्य ग्रह की दिशा बताई गई है। हरी घास आप इस दिशा में बिछा सकते हैं। इस दिशा में ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा से आपके घर वालों को समाज में आत्म-सम्मान, यश और आरोग्य के जीवन की प्राप्ति होती है। 
1575786973 grass in house
दक्षिण दिशा मंगल की वास्तु शास्‍त्र में बताई गई है। लाल पुष्प के पौधे इस दिशा में लगाने से शुभ होता है। किसी भी तरह की बाधाएं घर में आने से यह रोकता है। साथ ही खून से संबंधी सारी बीमारियां भी दूर होती हैं। 
1575787182 rose plant
चंद्रमा की दिशा घर की पश्चिम दिशा को बताया गयाहै। चमेली, बेला, एलोवेरा, कड़ी पत्ता आदि यह पौधे इस दिशा में लगाने चाहिए। ऐसा करने से वातावरण घर का शुद्ध होता है। इसके अलावा किसी भी तरह का मानसिक विकार घरवालों को इससे नहीं होता है। 
1575787228 chamli plant

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।