जंगल में 2 सिर और चार आंख वाले सांप को देखकर शख्स के छूटे पसीने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जंगल में 2 सिर और चार आंख वाले सांप को देखकर शख्स के छूटे पसीने

अमेरिका के न्यूजर्सी में पर्यावरण सलाहकार को दो मुंह वाला सांप मिला है। एक न्यूज एजेंसी की खबर

अमेरिका के न्यूजर्सी में पर्यावरण सलाहकार को दो मुंह वाला सांप मिला है। एक न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार इस सांप को दो लोगों ने पकड़ा था। जो बर्लिंगटन काउंटी में हर्पेटोलॉजिकल एसोसिएट्स के लिए काम करते हैं। 
1567764267 ap19248589149451
इस सांप का नाम भी रखा गया है। इसको डेव नाम दिया गया है। क्योंकि इस सांप को डेव नाम के शख्स ने पकड़ा था। इसलिए इस सांप का नाम भी डबल डेव रख दिया गया है। 
1567764308 screenshot 4
वैसे ये सांप दिखने में बड़ा ही अजीबोगरीब है। इस सांप के दो सिर,चार आंख और दो जुबान है। लेकिन शरीर एक ही है। सांप को ढूंढने वालों में से एक पर्यावरण सलाहकार डेव शेंडलर ने बताया कि सांप के लिए जंगल में जीना बहुत मुश्किल है।
1567764385 attlesnake
डेव शेंडलर ने कहा कि दो सिर होने की वजह से ऐसे सांप बहुत धीरे-धीरे चलते हैं। जानवर भी उनका बड़ी आसानी से शिकार कर सकते हैं। 
1567764438 download (1)
ये करीब 8 से 10 इंच लंबा सांप है। इस सांप को रखने के लिए पहले स्पेशल अनुमति लेनी होगी। जिसके बाद ही इस पर स्टडी हो सकेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।