बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अनदेखी तस्वीरें कर देंगी हैरान, परिवार संग फोटो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अनदेखी तस्वीरें कर देंगी हैरान, परिवार संग फोटो वायरल

बागेश्वर वाले बाबा सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुए हैं। इसके साथ ही इन दिनों बाबा के परिवार का

बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। लोग उनके चमत्कार की वजह से उनके गुण गा रहे हैं। उनकी बड़ती लोकप्रियता को देखते उन पर सवाल उठाए जा रहै है। उन पर आरोप लग रहे हैं कि वो अंधविश्वास फैला रहे  हैं। अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने उनपर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। 1674386438 dddd 
लेकिन बाबा का दावा है कि वो आस्था पर विश्वास रखते हैं। वो सिर्फ लोगों की समस्या का समाधान करते हैं। वैसे तो बागेश्वर वाले बाबा सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुए हैं। इसके साथ ही इन दिनों बाबा के परिवार का फोटो भी वायरल हो रहा है। फोटो साझा करने वाले महाराज धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाइयों का परिवार है। बता दें इन्हीं के पास रहकर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी स्कूलिंग की थी और  जिसके बाद अब ये सब भी पर्चा निकालते हैं।1674386501 mmmm
अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख ने लगाया था आरोप 
 बता दें उनपर आरोप लगने के बाद  देशभर बवाल मचा हुआ था। इसलिए बाबा का विरोध करने वालों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने भी अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव का पुतला दहन किया था। बीते दिनों आरोप को खारिज करने के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर के दिव्य दरबार में श्याम मानव को आमंत्रण दिया था।1674386577 aaaa
 बाबा का कहना है कि वो किसी से डरते नहीं है। वो ना कोई चमत्कार करते हैं न कोई जादू उनपर बालाजी का आशिर्वाद है जिसके बाद ही वो लोगों की समस्या का समाधान कर देते हैं। 1674386685 yyy
4 जुलाई 1996 को हुआ था जन्म
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में बात करें तो एक समय में परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। एक समय ऐसा था जब उनके घर में खाने का अभाव रहता था। एक कच्चा मकान था रहने के लिए, खाने का भी अभाव रहता था। मकान ऐसा था जो बरसात के दिनों में टपकता था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास स्थित गड़ागंज ग्राम में हुआ था। इनका पूरा परिवार उसी गड़ागंज में रहता है। जहां पर प्राचीन बागेश्वर धाम का मंदिर स्थित है। इनका पैतृक घर भी यही पर है। उनके दादा पंडित भगवान दास गर्ग (सेतु लाल) भी यहां रहते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।