हथेली पर बना ये अशुभ निशान करता है जिंदगी भर कंगाल बनाए रहने की और इशारा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हथेली पर बना ये अशुभ निशान करता है जिंदगी भर कंगाल बनाए रहने की और इशारा

इस दुनिया में कई सारे ऐसे इंसान होते हैं जो थोड़ी सी ही मेहनत करके हर काम में

इस दुनिया में कई सारे ऐसे इंसान होते हैं जो थोड़ी सी ही मेहनत करके हर काम में जरूर सफल हो जाते हैं। वहीं अगर बात ऐसे लोगों की करें जो बेशक जितनी मर्जी कोशिश क्यों ना कर लें,लेकिन वह कभी सफल हो ही नहीं पाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए समुद्रशास्त्र में इसकी वजह बताई गई है। 
1573033816 images (24)
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर कुछ निशानों का होना बेहद ही शुभ माना जाता हैं तो कुछ-कुछ निशानों का हथेली पर होना अशुभ होता हैं। शुभ निशान होने पर इंसान धनवान बनता है और हथेली पर अशुभ निशान होने पर इंसान का जीवन कंगाली में बीतता रहता है। तो आइए एक बार जान लेते हैं हथेली पर बने ऐसे ही कुछ अशुभ निशानों के बारे में…
1573033822 images (23)
1.भाग्यरेखा का कटी होना
हथेली पर भाग्यरेखा का होना बहुत मायने रखता है। हाथ पर अच्छी भाग्यरेखा बनने से इंसान भाग्यशाली होता है जिससे व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। यदि किसी भी व्यक्ति की भाग्यरेखा कमजोर या टूटी-फूटी या फिर अन्य कोई रेखा उसको काटते हुए जाए ऐसे में व्यक्ति भाग्यहीन कहलाता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा पैसों की किल्लत होती है। 
1573033576 images (18)
2.हथेली पर सूर्य रेखा ना होना
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक सूर्य रेखा से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्घि होती है। ऐसे में यदि किसी इंसान की हथेली पर सूर्य रेखा का ना बना होना व्यक्ति को उचित मान-सम्मान प्राप्त ना होने की ओर इशारा करता है। मेहनत करने के बाद भी सफलता उसके हाथ नहीं लग पाती। ऐसे व्यक्ति का कंगाली पीछा नहीं छोड़ती है। 
1573033727 images (21)
3.हथेली पर पर्वत में उभार
यदि आपकी हथेली पर पर्वतों में किसी भी प्रकार का कोई उभार ना हो तो ऐसे में इंसान बहुत ज्यादा भाग्यहीन कहलाता है। 
1573033601 images (19)
4.हद से ज्यादा क्रास का निशान
कई सारे ऐसे लोग होते हैं जिनकी हथेली बिल्कुल स्पष्ट और साफ  होती है तो कुछ लोगों की हथेली में कुछ ज्यादा ही क्रास के निशान बने होते हैं।  हथेली पर जरूरत से ज्यादा क्रास के निशान होना व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने को दर्शाता है। 
1573033778 images (22)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।