Girl in a jacket

टाइगर के नजदीक जाकर बैठकर फोटो क्लिक करा थे युवक, फिर जो हुआ… जानकर दंग रह जाएंगे आप

टाइगर एक ऐसा जानवर है, जिससे इंसान तो क्या जंगल के पॉवरफुल जानवर भी पंगा लेने से पहले

आजकल रील्स बनाने के लिए लोग कोई भी पागलपन करने के लिए तैयार हो जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों को खूखांर जानवरों के साथ वीडियो बनाते देखा जाता है। कई बार तो जानवर भी आराम से रील बनवा लेते हैं लेकिन कई बार खतरनाक जानवरों को छेड़ना लोगों को भारी पड़ जाता है। खासतौर पर जब सामने टाइगर जैसा खूंखार जानवर हो।
1688545150 walking tiger female
टाइगर के सामने इंसान ही नहीं जंगल के जानवर भी आने से घबराते हैं। मगर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स टाइगर के साथ बैठकर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं, मगर अचानक कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर एक बार के लिए तो आप भी डर जाएंगे। मगर अगले ही पल आप अपना पेट पकड़कर जोर-जोर से हंसने भी लगेंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स आराम से बैठे टाइगर के नजदीक आ जाते हैं। एक युवक टाइगर के पास जाकर बैठ जाता है, जबकि दूसरा युवक अपने दोस्त के बगल में खड़ा हो जाता है। दोनों ही चिल मोड में टाइगर के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं। तभी एक व्यक्ति डंडे से टाइगर को परेशान करने लगता है और फिर क्या था शांत बैठा टाइगर एकदम से जोर से गुर्रा देता है।
1688545188 screenshot 6
टाइगर के गुर्राते ही उसके पास बैठे दोनों युवकों के तो होश ही उड़ जाते हैं और वो चीखकर गिरते-पड़ते वहां से भाग निकलते हैं। उन दोनों युवकों को ऐसे चिल्लाता देख एक बार के लिए तो खुद टाइगर भी हैरत में पड़ जाता है और उन दोनों को देखने लगता है। वो दोनों युवक टाइगर के  गुर्राने पर ऐसे भागते है जैसे उन्होंने अपनी मौत देख ली हो।
1688544984 screenshot 1
1688544989 screenshot 2
1688544994 screenshot 3
1688545001 screenshot 4
1688545005 screenshot 5
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया यूजर खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक इस मजेदार वीडियो को 19 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ये लोग दोबारा जाने की हिम्मत कर पाएंगे।’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘टाइगर भी डर गया।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘मुझे अच्छा लगा कि टाइगर ने उन्हें कैसे घूरकर देखा जैसे “इन लोगों को क्या दिक्कत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।