दो लड़कियों ने आपस में धूमधाम से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई लव स्टोरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दो लड़कियों ने आपस में धूमधाम से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई लव स्टोरी

लेकिन समय के साथ ये संस्कार भी बदलते जा रहे हैं। क्योंकि शादी से जुड़ा एक एसा मामला

आपने अक्सर दुल्हा और दुलहन इन दोनों जोड़ों की शादी को जरुर देखा होगा। हमारे समाज में भी यही संस्कार है  कि पुरुष और महिला ही शादी करते है। ये संस्कार पुराने समय से चले आ रहे है। 
लेकिन समय के साथ ये संस्कार भी बदलते जा रहे हैं। क्योंकि शादी से जुड़ा एक एसा मामला सामने आ रहा जिसके बारे में सुनकर आप भी विश्ववाश नहीं करेंगे। दरअसल हाल ही में दो महिलाओं ने आपस में धूमधाम से शादी कर ली है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। कि आखिर दोनों लड़कियों ने आपस में शादी क्यों कर ली। वैसे तो शादी का बंधन बहुत ही पवित्र होता है। जब दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं तो इसके साथ ही उनके जीवन की नई शुरुआत होती है।  लेकिन यहां तो दो लड़कियों ने आपस में शादी करके अपनी जिंदगी की शुरुआत की है।1674043602 5555
 2018 में  दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी
 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सोशल मीडिया के माध्यम से यह दोनों एक दूसरे से मिले थे। साल 2018 में इन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। पायल लुधियाना में नौकरी करती थीं। और  यशविका नैनीताल में काम करती थीं। ऐसे में यह दोनों ही हर महीने मिलने के लिए एक दूसरे के शहर जाया करती थीं। 
1674043615 666
2022 में मुंबई में रचाई शादी 
जब कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लग गया। तो एक दूसरे से मुलाकात करना इनके लिए काफी कठिन हो गया था। ऐसी स्थिति में उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया था। दोनों ने अपने अपने परिवारों को भी इस बारे में सब कुछ बता दिया था और उन्होंने अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी भी कर लिया। इसके बाद यह तय किया गया कि शादी की जाएगी। फिर दोनों ने अक्टूबर 2022 में मुंबई में आपस में शादी रचाई। शादी को लेकर यशविका ने बताया की  उनकी शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त आए थे। शादी में पायल ने शेरवानी पहनी हुई थी, जबकि यशविका ने लहंगा पहना हुआ था। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। सोशल मीडिया पर इस इंडियन लेस्बियन कपल की लव स्टोरी सुर्खियों में है। यह कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों का यूट्यूब चैनल भी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।