Viral Video: दावत में जाकर 25 किलो मछली खा गए दो लड़के, मछली के कांटों का ढेर देखकर सब हैरान! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: दावत में जाकर 25 किलो मछली खा गए दो लड़के, मछली के कांटों का ढेर देखकर सब हैरान!

25 किलो मछली खाकर लड़कों ने बनाया कांटों का ढेर

सहरसा, बिहार के एक वायरल वीडियो में, दो लड़के शादी की दावत में 25 किलो मछली खा गए। वीडियो में दिखाया गया है कि खाने के बाद टेबल पर मछली के कांटों का बड़ा ढेर लग गया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 18 लाख से अधिक बार देखा गया है और लोगों ने इसे देखकर चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं।

सोशल मीडिया पर आपने आए दिन कई वायरल वीडियो देखी होंगी। कोई अपने अजीबोगरीब हरकत की वजह से वायरल हो जाता है तो कोई अपने नए जुगाड़ दिखाकर। आपने कई शादी की वीडियो भी देखी होंगी जिसमें दूल्हा-दुल्हन या फिर शादी में आए लोगो की वजह से वो वीडियो वायरल हो जाती है। भारतीय किसी शादी में जाते हैं तो पूरा फोकस खाने पर होता है। अगर वहां कुछ मन-पसंद का मिल गया तो भर-भरकर खाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2 लड़के दावत में पहुंचे है और वहां मछली बनी है। फिर क्या था, दोनों ने मछली खाना शुरू किया और खाते-खाते 25 किलो मछली खा गए। सामने टेबल पर मछली के कांटों का बड़ा सा पहाड़ देख सब दंग रह गए।

25 kg मछली खा गए 2 लड़के

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 2 लड़के दावत में गए हैं। वीडियो में बताया गया है कि ये वीडियो सहरसा (बिहार) का है। दावत में मछली बनी है, टेबल पर बैठकर 2 लड़के मजे से खा रहे है। दोनों लड़कों ने मछली खा-खाकर टेबल पर कांटों का ढेर लगा दिया। वीडियो में लिखा है कि दोनों ने 25 kg मछली खाया। मछली के कांटो का ये ढेर देखकर सब चौंक गए। वीडियो बनाने वाला कह रहा है कहीं कंप्टीशन हो जाए तो ये लोग जीत जाएंगे। सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग ये देख हैरान हो गए।

Viral Video : एक बार में निगल गया पूरी बकरी, इस जानवर को देखकर हो जायेंगे हैरान

वीडियो देख क्या बोले लोग

इस वीडियो पर अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। वीडियो को 39 हजार लोगों ने लाइक किया है और कई लोगो ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘जिंदगी में पहली बार भाई मछली खाया है’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘यमराज के पास जाने की तैयारी हो गई’, तीसरे यूजर ने लिखा ‘भाई इतना ही खाते हो या घर में मछली नहीं बनती है।’ इसी तरह तमाम लोग इन लड़को को देखकर हैरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।