ये है दुनिया की अजीबो-गरीब मछली, जो इंसानी आवाज में गा सकती हैं गाना ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये है दुनिया की अजीबो-गरीब मछली, जो इंसानी आवाज में गा सकती हैं गाना !

आज हम आपको बताने जा रहे एक ऐसी मछली के बारे जिसके बारे में जानकर आप भी रह

आज हम आपको बताने जा रहे एक ऐसी मछली के बारे जिसके बारे में जानकर आप भी रह जायेगे दंग ! जी हाँ , वैसे तो मछलियां की कई प्रकार की प्रजातिया के बारे में आपने सुना ही होगा और देखा भी होगा लेकिन आज हम आपको जिस मछली के बारे में बताने जा रहे है वो इन सब से अलग है। 
ये मछली इंसानी आवाज में गाना भी गा सकती हैं। जी हाँ , आपको बता दे कि स्कॉटलैंड के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि धूसर रंग वाली सील मछली इंसानी आवाज और ‘ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार’ जैसे धुनों की नकल कर सकती है। 
1561142462 seal fish1
यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रूयज के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन प्रशिक्षित सीलों को लोकप्रिय धुनों के हिस्से की नकल करते हुए दिखाया। 
1561142482 seal fish4
अनुसंधानकर्ताओं की टीम द्वारा पता लगाए गए तथ्य बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुए। इस अध्ययन ने अनुसंधानकर्ताओं को वोकल लर्निंग और इंसानी भाषा के विकास को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया। 
1561142516 seal fish5
इस अनुसंधान में यह निकलकर सामने आया कि बोलने में होने वाली परेशानियों के अध्ययन में भी यह सील मछली महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि यह भी उसी तरह से वाक् नली का इस्तेमाल करती है जैसे मनुष्य करते हैं।
1561142531 seal fish2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।