Trending: सड़क तो सड़क अब ट्रेन में भी गोलगप्पे बेचता नजर आया शख्स, सोशल मीडिया पर Viral हुआ वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Trending: सड़क तो सड़क अब ट्रेन में भी गोलगप्पे बेचता नजर आया शख्स, सोशल मीडिया पर Viral हुआ वीडियो

एक गोल गप्पा छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक हर कोई गोल गप्पे को खाता है। अपने

सोशल मीडिया पर कभी- कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है जो सभी लोगों को सोच में डाल देते है। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन में गोलगप्पे बचने वाले शख्स को सामने लाया है। अपने देश के लोगों को स्ट्रीट फूड काफी पसंद होता है और इसका लुप्त उठाने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। सबसे ज्यादा मशहूर स्ट्रीट फूड में गोल गप्पा का भी नाम शामिल है, अब सोशल मीडिया पर उसी से जुड़े वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 
1687704795 untitled project 2023 06 25t195811.242
एक गोल गप्पा छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक हर कोई गोल गप्पे को खाता है। अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना खाता है। यात्रा के दौरान लोगों को गोल गप्पे सबसे ज्यादा याद आते हैं। अब एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने जनता की समस्या को पहचाना और चलती ट्रेन के अंदर पानीपुरी की दुकान लगा दिया। दरअसल, चलती ट्रेन के अंदर गोल गप्पे बेचने वाले एक शख्स का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
गोल गप्पे खिलाने वाली सारी चीजें उसके पास में थी। खट्टी चटनी, मीठी चटनी, चना और पापड़ी भी आदि सभी चीजें उसके पास थी। पानीपूरी वाले का नजारा रेल यात्रियों को हैरान कर गया।यहां तक कि कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। जबकि अन्य लोग खड़े होकर पानीपूरी खाते नजर आए। हालांकि वीडियो कहां का है इसका बता पाना अभी तक थोड़ा मुश्किल है। 

आप वीडियो में देख सकते हैं कि ट्रेन कितनी तेजी से चल रही है। लेकिन, व्यक्ति लोगों को पानीपूरी खिला रहा है। इस वीडियो के गलत होने के बावजूद लोग व्यक्ति के व्यावसायिक कौशल के लिए उसकी तारीफ कर रहे है।  एक यूजर ने कमेंट किया “एक और अच्छा विचार यह होगा कि महिलाओं के चेंजिंग रूम के बाहर ऐसा ठेला रखा जाए। जब आपकी पत्नी दूसरे कपड़े पहने तब भोजन करें।” 
1687704805 =o pjoi mn
1687704831 =][p;kl,
एक उपयोगकर्ता ने लिखा “सही समय पर और सही स्थान पर उपस्थित होने का सर्वोत्तम उदाहरण।” वहीं कुछ यूजर्स ने वेंडर की जमकर तारीफ की तो कुछ ने इसे गलत बताया। आप लोगों को बता दें कि पानी के बताशे, पानीपुरी, फुचका, पुचका और गुपचुप भी गोल गप्पे के ही नाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।