नदी जिसे धरती पर साफ़ और मीठे पानी का एक मात्र सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आज वो नदियाँ अपने अस्तिव के लिए जूझ रही है। एक तरफ अपने देश में नदियों को पवित्र माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है उसी देश में सबसे ज्यादा गंदी नदी है। आज की खबर में हम आपको अपने देश भारत के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा गंदे नदियों के बारें में बताने वाले है।
कुयाहोगा, अमेरिका
इस नदी नाम तब चर्चा में आया जब इस नदी में आग लग गई। 1950 में, यह पता चला कि तेल रिसाव के कारण इस नदी में आग लग गई थी, जो नदी के दूषित तटों तक फैल गया था। इसके बाद इस नदी को साफ करने की योजना बनानी शुरू की गई थी।
मातांजा, अर्जेंटीना
यह नदी लगभग 35 मिलियन लोगों को पानी उपलब्ध कराती है। यह नदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के करीब से बहती है। लेकिन हाल ही में इसे गंदगी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक 1993 में नदी को साफ़ करने के लिए लाखों डॉलर दिए गए, लेकिन बाद में पता चला कि उस पैसे का केवल एक हिस्सा ही उचित रूप से इस्तेमाल किया जा सका।
सीटारम, इंडोनेशिया
यह दुनिया की सबसे गंदी नदियों में से एक है। इसके आसपास पिछले 20 वर्षों में 50 लाख लोग रहते हैं। इस नदी में प्रदूषण और गंदगी एक साथ बढ़ी, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कथित तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है।
बूढ़ी गंगा, बांग्लादेश
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के करीब से बहने वाले इस नदी के किनारे लगभग 4 मिलियन लोगों का घर है। वे दैनिक आधार पर जल प्रदूषण से निपटते हैं। कारखानों और मिलों से निकलने वाला कचरा सीधे नदी में प्रवाहित होता है। यह इलाका मरे हुए जानवरों, नालियों, सीवेज और प्लास्टिक से प्रदूषित हो रहा है।
गंगा, भारत
गंगा नदी जिसे पूरे भारत में सबसे पवित्र माना जाता है, देश में सबसे प्रदूषित में से एक है। धार्मिक अनुष्ठानों के कारण यह नदी बहुत गंदी हो गई है। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने इसे साफ़ करने का बीड़ा उठाया और उन्होंने गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय की भी स्थापना की।
यमुना, भारत
भारत में दूसरी सबसे पवित्र मानी जाने वाली यमुना नदी की स्थिति गंगा से तुलनीय है। देश की राजधानी दिल्ली और ताज महल के गृह नगर आगरा से होकर बहने वाली यमुना इतनी गंदी हो गई है कि कई जगहों पर तो यह नाले जैसी दिखती है। इस नदी को साफ करने के लिए आज तक लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन आज भी दिल्ली में यह नाला ही है।
जॉर्डन, जॉर्डन
जैसे अपने देश में गंगा नहीं की महिमा है वैसे ही जॉर्डन में इस की महिमा है। यह नदी, जो इज़राइल, फ़िलिस्तीन और जॉर्डन से होकर बहती है, यहीं पर ईसा मसीह का बपतिस्मा हुआ था। हालाँकि यह कीचड़ में भी गंगा को चुनौती दे रहा है।
पीली नदी, चीन
लान्झू प्रांत के निवासी एक दिन यह जानकर हैरान रह गए कि पानी का रंग बदलकर लाल हो गया है। एक अज्ञात सीवर में दूषित जल की उत्पत्ति के परिणामस्वरूप इसका रंग बदल गया। चीन में तीव्र आर्थिक विकास की कीमत नदियों पर भी पड़ी है। आज यह नदी इस दुनिया में सबसे ज्यादा गंदे नदी में शामिल है।