Tourist Places: यदि आपके पास है सूटकेस, तो नहीं होगी इस शहर में एंट्री, मेयर ने किया ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Tourist Places: यदि आपके पास है सूटकेस, तो नहीं होगी इस शहर में एंट्री, मेयर ने किया ऐलान

जानकरी के अनुसार इस शहर ने नए कानून का बड़ी सख्ती से पालन किया जा रहा है और

जब भी आप कहीं घूमने जाते है, तो आप अपना सारा समान अपने सूटकेस ट्रेवल बैग में रखते होंगे। लगभग सभी लोग ऐसा करते है, लेकिन के आपको पता है अगर आप अब से इस जगह पर सूटकेस के साथ जाते है, तो आपको यहाँ आने नहीं दिया जाएगा। हां हम किसी प्रकार का कोई मजाक नहीं कर रहे है। जानकरी के अनुसार इस शहर ने नए कानून का बड़ी सख्ती से पालन किया जा रहा है और जो भी इसको तोड़ रहा है उस पर भरी जुर्माना लगाया जा रहा है। 
1688984048 untitled project (79)
आप भी इस जगह पर सूटकेस लेकर नहीं जा सकते है। इस शहर का नाम डबरोवनिक है, जो क्रोएशिया में एड्रियाटिक तट पर एक खूबसूरत शहर है। डबरोवनिक न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता से, बल्कि अपनी रंगीन वास्तुकला से भी पूरी दुनिया में फेमस है। डबरोवनिक यूरोप में सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है, यह हर साल हजारों पर्यटक डबरोवनिक आते हैं। लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों को अब एक बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 
1688984056 airport 140401 032
पहियों वाले सूटकेस को शहर में नहीं घसीटा जाना चाहिए। हां ये सच है अब इस शहर में ऐसा करने पर आपको जेल भी जाना पर सकता है। जानकारी के अनुसार शहर की पथरीली सड़कों पर अपने पहिएदार सूटकेस ले जाते पर्यटकों की आवाज़ स्थानीय लोगों को नींद खोल देती है। सूटकेस से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के बारे में लोगों की शिकायत के बाद मेयर माटो फ्रेंकोविक ने नया कानून पेश किया। 
1688984064 be37cd2f07b8 main 1
इसके मुताबिक, डबरोवनिक के ओल्ड टाउन इलाके की सड़कों पर पहिये वाले सूटकेस को घसीटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।कानून का उल्लंघन करने वाले पर्यटकों पर 288 डॉलर (23,630 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह प्रतिबंध डबरोवनिक के पर्यटन कार्यालय द्वारा शुरू की गई ‘शहर का सम्मान करें’ पहल का हिस्सा है। 
1688984073 71532 shutterstock 74455234 836392
अधिकारी पर्यटकों के लिए अपने बैग रखने के लिए शहर के बाहर एक प्रणाली स्थापित करने की भी योजना बना रहे हैं। नवंबर में यह व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।