आज से शुरु हुआ 39वां ट्रेड फेयर,यहाँ जानिए इस बार क्या होगा खास और कैसे पहुंचें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज से शुरु हुआ 39वां ट्रेड फेयर,यहाँ जानिए इस बार क्या होगा खास और कैसे पहुंचें

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आज यानी गुरुवार 14 नवंबर से 39 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेडफेयर की

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आज यानी गुरुवार 14 नवंबर से 39 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेडफेयर की शुरूआत हो गई है। ट्रेड फेयर बुधवार 27 नवंबर तक चलेगा। रोजाना मेले में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इस बार हॉल नंबर सात से 12A के बीच ही मेले का आयोजन होगा। जिसके लिए मेले में पहुंचने वाले लोग कुछ खास गेटों के माध्यम ही अंदर जा सकते हैं। 
1573714221 images (10)
इन गेट नंबर से होगी एंट्री

मेले में इस साल आने वाले लोगों को प्रगति मैदान में गेट नंबर 2,3,4,5,6,7,8 और 9 से एंट्री नहीं मिलेगी। बल्कि इस बार मेले में आए विजिटर्स को केवल गेट नंबर 10 और 11 से अंदर जाने दिया जाएगा। वहीं मीडिया के लोगों को ही केवल गेट नंबर 1 से अंदर जाने दिया जाएगा। 
1573714094 images (8)
ट्रेडफेयर  का टाइम
इस मेले में 14 से 18 नवंबर तक केवल बिजनेस विजिटर्स को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं आम लोगों के ट्रेडफेयर  19 से 27 नवंबर के बीच होगा। मेले में सुबह 9:30 बजे से शाम 05 बजे तक ही एंट्री होगी। 
1573714181 images (9)
खास थीम पर तैयार है 
39 वें ट्रेडफेयर  में इस बार का थीम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है। हॉल नंबर 7 में थीम मंडप की तैयारियां चल रही हैं। इसमें थीम आधारित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 38 राज्यों को जगह दी गई है। इस बार ट्रेडफेयर में मेघालय शामिल नहीं होगा। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम कम होंगे। इस बार का ट्रेडफेयर  पूरी तरह प्लास्टिक फ्री है। दिलचस्प बात यह भी है यहां आने वाले लोग भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। 
1573714126 images (7)
यहां मिलेगा ट्रेडफेयर का टिकट 
ट्रेडफेयर  में जाने के लिए टिकटों की बिक्री प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी। विजिटर्स चाहें तो फेयर की टिकट ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 
1573714393 images (12)
ट्रेड फेयर कैसे पहुंचें
मेट्रो से आने वाले विजिटर्स प्रगति मैदान और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल आ सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर से बस से आने वाले लोग मथुरा रोड और भैरो रोड बस स्टैंड पर उतर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।