भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इन चीजों को ले आएं घर, जीवनभर नहीं होगी पैसों की कमी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इन चीजों को ले आएं घर, जीवनभर नहीं होगी पैसों की कमी

सावन के पवित्र माह में भक्तों की मनोकामना शिव जी जल्द सुनते हैं।सावन में भगवान शिव की उपासना

सावन के पवित्र माह में भक्तों की मनोकामना शिव जी जल्द सुनते हैं। सावन में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। सावन के सोमवार भगवान शिव की पूजा करने से मन की हर इच्छा पूरी हो सकती है। सावन का महिना शुरु हो चुका है। 
कहा जाता है कि इस महिने शिव की पुजा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों में कुछ वस्तुओं का जिक्र है जिन्हें अगर आप सावन में घर ले आएं तो भोलेनाथ की कृपा से भाग्योदय होता है। आइए जानते हैं सावन में कौन सी चीजें खरीदने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
1658043306 shiva
गंगाजल- सावन के पहले दिन या किसी भी सोमवार को गंगाजल घर लाकर किचन में रख दें। इससेघर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में कभी कमी नहीं आएगी।
चांदी का कड़ा -भगवान भोलेनाथ पैरों में चांदी का कड़ा धारण किए हुए है। सावन का महीने में चांदी का कड़ा खरीदना शुभ माना जाता है। जो जातक चांदी का कड़ा हाथ या पैर में पहनने के इच्छुक हैं वो इसे सावन के शुभ मुहूर्त में धारण करें।
1658043390 ffffffffffffffffffffffff
डमरू- भोलेनाथ के साथ हमेशा नजर आने वाले डमरू के घर में होने से कभी अमंगल नहीं होता। डमरू की ध्वनि में इतनी शक्ति है जो घर के वातावरण को तनाव मुक्त बना देती है। सावन में शिव की स्तुति रोजाना घर डमरू बजाकर की जाए तो शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं।
त्रिशूल-शिव जी का त्रिशूलबुरी शक्तियों से घर और परिवार की रक्षा करता है। इसके घर में होने से अपदाओं का डर नहीं रहता।तांबे या चांदी का त्रिशूल घर में रखना शुभ माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।