शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में धन और यश की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन समृद्धिशाली और वैभवशाली बनता है।
हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र, लाल बिंदी, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जानिए शुक्रवार के दिन और किन उपायों को करने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की मान्यता है।
1. मां लक्ष्मी को सफेद रंग के मिष्ठान बहुत प्रिय हैं इसलिए प्रत्येक शुक्रवार को उन्हें सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए इससे धन की प्राप्ति होती है।
2. कहते हैं कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करें। इसके बाद माता लक्ष्मी को प्रणाम करते हुए उनसे सुख समृद्धि की प्रार्थना करें। इसके बाद इन फूलों को तिजोरी या अलमारी में रख दें।
3. माता लक्ष्मी की पूजा करते समय ध्यान रखें कि आप सबसे पहले चार कपूर और दो लौंग लें। इसके बाद बाद चारों कपूर जलाकर लौंग को उनके ऊपर रख दें और फिर माता लक्ष्मी की आरती उतारें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान उपाय है।
4. प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से निजात मिलता है।
5. हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी मंदिर के मंदिर में लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।
6. शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति के लिए एक लाल रंग का कपड़ा लें और इसमें सवा किलो साबुत चावल रखें। फिर चावल की पोटली बनाकर उसे हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: मंत्र की पांच माला जाप करें। फिर इस पोटली को घर की तिजोरी या जिस स्थान पर धन रखते हैं वहां रख दें। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।