दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो कड़ी मेहनत करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं उनके घर में बरकत नहीं हो पाती है। इसका मतलब यह होता है कि लोगों के वास्तु दोष सही नहीं होते हैं। वास्तु टिप्स फॉलो करने से आप भी बच सकते हैं। अगर आपके भी जीवन में धन की परेशानी है तो आप भी इन वास्तु दोष को अपना सकते हैं।
1. वास्तु के मुताबिक दिशा का ध्यान रखना घर में बरकत के लिए बहुत अहम होता है। पूर्व एवं उत्तर दिशा को वास्तु शास्त्र में अच्छा माना जाता है। इस दिशा में घर होने से सकारात्मकता आती है।
2. वास्तु शास्त्र की एक्सपर्ट के मुताबिक घर में विशेष महत्व पूजा के स्थान का होता है। वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि अलग कमरे में पूजा का स्थान होना चाहिए। इसके अलावा पूजा के कमरे का रंग हमेशा हल्का रखना चाहिए। ऐसा करने सेे ईश्वर में वास होता है।
3. आपकी तकदीर बदलने में झाड़ू भी अहम किरदार निभाती है। कभी भी झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से घर में बरकत नहीं होती है। इसके अलावा झाड़ू को घर में किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा छुपाकर और लेटाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
4. अगर आप भी अपने घर को ग्रह दोषों से बचाना चाहते हैं तो दीवारों पर हरियाली के चित्र जरूर लगा लें। ऐसा करने से मन प्रसन्न होता है और हमेशा घर का महौल खुशहाली वाला बना रहता है।
5. मां लक्ष्मी का वास कभी भी गंदे घर में नहीं होता है। तभी तो कहा जाता है कि घर को हमेशा साफ रखना चाहिए। इसके अलावा अपने घर में हर रोज गंगाजल का छिड़काव शाम को करना चाहिए।