आपने आज तक घर, कार आदि-आदि चीजों के बारे में सुना होगा जो आपके किराए पर बड़ी आसानी से मिल सकती है, लेकिन क्या आपने कभी पति या किसी के पापा को किराए पर मिलने की बात सुनी है? अगर आपका उत्तर न है तो आप आज की खबर को पूरा पढ़े। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान किया है। जानकारी के मुताबिक अब एक नया सर्विस मार्केट में आया है, जिसके मुताबिक अब आप किसी आदमी को अपने बच्चे का ध्यान रखने के लिए किराए पर रख सकते है।
जानकारी के अनुसार किराए वाले पिता अपने बच्चों को वही प्यार और कोमलता दिखाते हैं जो उनके अपने पिता से मिलता हैं। आपके जानकारी के लिए बता दे अभी यह सेवा चीन में शुरू ही हुई है। वास्तव में, जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें इन सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए। रिपोर्ट में बताया कि एक चीनी स्नानघर ने किराए पर पिता की सेवाएँ प्रदान करना शुरू कर दिया है।
चीनी लोगों को अपने स्नानघर बहुत पसंद हैं। वो आराम करने के लिए लोग यहां आते हैं। इन सार्वजनिक स्नानघरों में पुरुष और महिलाएं दोनों अक्सर आते रहते हैं। पुरुषों और महिलाओं का कुछ यूनिसेक्स बाथरूम भी हैं। देखा गया है कि कुछ महिलाओं के पास अपने बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है, इसलिए जब वे स्नान, मालिश या स्पा के लिए जाती हैं तो वे अपने छोटे बच्चों को अपने साथ ले जाती हैं।
ऐसे में वह बच्चों को स्विमिंग एरिया में लाने में सहज महसूस नहीं करतीं। इन सबके समाधान के लिए एक चीनी स्नानघर ने “डैडी ऑन रेंट” सेवा शुरू की है। जानकारी के मुताबिक वहां के पुरुष बच्चों की देखभाल करते हैं जबकि उनकी माताएं स्नानागार में आराम करती हैं। इन सेवाओं में स्नान करना, कपड़े बदलना और महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए खाना और पिलाना आदि सब शामिल है।
इसके अलावा, उन्हें मालिश कक्ष और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बारे में यह कहने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है कि जो पिता अपने बच्चों की देखभाल करते हैं उन्हें विशेष प्रशिक्षण मिलेगा या उनकी कोई निर्धारित आयु होगी। फिलहाल ऐसा कोई नियम नहीं है।