बंगाल टाइगर का दांत खिलौना चबाने की वजह से टूटा, अब डॉक्टरों ने सोने का लगाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बंगाल टाइगर का दांत खिलौना चबाने की वजह से टूटा, अब डॉक्टरों ने सोने का लगाया

आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि अगर इंसानों का दांत टूट जाए तो सोने का दांत लगा लेते

आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि अगर इंसानों का दांत टूट जाए तो सोने का दांत लगा लेते हैं। लेकिन क्या कभी ऐसा कुछ भी सुना है कि किसी बाघ को सोने का दांत लगाया गया हो। जी हां क्योंकि यह बात एक दम सच है कि जर्मनी मैसवाइलर शहर में  कुछ ऐसा ही हुआ जहां पर डॉक्टरों ने एक मादा बंगाल टागइगर को सोने का दांत लगा दिया है। 
1572514926 screenshot 4
इस बाघ का नाम कारा है। दरअसल इस साल अगस्त के महीने में खिलौना चबाने के चक्कर में इस मादा बंगाल टाइगर का आगे का बड़ा वाला दांत टूट गया था। उस वक्त उसके दांत की मरम्मत तो की गई,मगर सही नहीं होने की वजह से अब उस बाघ को सोने का दांत लगाया गया है। इस सोने के दांत को लगाने में डॉक्टरों को करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा है। 
1572515364 bengal tiger
सूत्रों के मुताबिक सोने का दांत लगाने के बाद शुरूआत में कारा को बिना हड्डी वाला मांस खाने को दिया जाता था। क्योंकि दांत को सही से सेट होने में थोड़ा सा समय लगता है। लेकिन अब कारा ठीक से मांस काटकर खा सकती है। अब वो अपने नए सोने के दांत को दिखाते हुए हंसती दिखाई देती है। 
1572514939 screenshot 3
ये मादा अभी पांच साल की है। इसे साल 2013 में इटली के तस्करों से आजाद कराया गया था। जिसके बाद उसे जर्मनी के टिएरार्ट टाइगर रिजर्व भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।