हजारों लोगों ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर गाया राष्ट्रगान, वायरल हुआ वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हजारों लोगों ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर गाया राष्ट्रगान, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर राष्ट्रगान जन गण मन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में

सोशल मीडिया पर राष्ट्रगान जन गण मन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हजारों लोग जामा मस्जिद पर राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। हजारों लोग जामा मस्जिद के बाहर खड़े हुए इस वीडियो में राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। 
1578561816 jama masijid
ट्विटर पर इस वीडियो को जफर अब्बास नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, आपको क्या लगता है कि, राष्ट्रगान सिर्फ स्कुल और थिएटर में ही गाया जाता है। यहां जामा मस्जिद में भी लोग राष्ट्रगीत गा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर साबित होता है भारत की एनेकता में भी एकता है। 

जामा-मस्जिद में राष्ट्रगीत अलग-अलग जाति और धर्म के हजारों लोग गा रहे हैं और अपनी देशभक्ति जता दे रहे हैं। देश के हर वासी इस वीडियो को देखकर बहुत गर्व हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
यूजर्स ने की जमकर इस वीडियो की सराहना

1.

2.

3.

4.

5.


रविन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रगान बनाया था। 11 दिसंबर 1011 को भारत का राष्ट्रगान रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। कांग्रेस के 27वें वार्षिक अधिवेशन में इसे पहली बार कलकत्ता में गाया गया था। बांग्ला भाषा में टैगोर ने इसके मूल गीत को लिखा था। भारत के राष्ट्रगान के रूप में जन-गण-मन को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 में लागू किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।