लोगों को अजनबियों से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। लेकिन एक ऐसा शख्स है जो हर रोज एक अजनबी से बात करता है और उसे दोस्त बना लेता है। यह शख्स अमेरिका के फिलाडेल्फिया का रहने वाला है। इस शख्स ने सिर्फ 4 साल में 2800 अजनबी लोगों से बात की और उन्हें अपना दोस्त बनाया है। इसके पीछे एक बहुत खास वजह बताई है।
इस शख्स का नाम रॉब लॉसेस है और इसकी उम्र 28 साल की है। रॉब ने साल 2015 में अजनबियों से दोस्ती करने का सिलसिला शुरु किया था। उस समय उन्होंने लक्ष्य रखा था कि वह 10 हजार लोगों ने मिलेंगे और दोस्ती करेंगे।
एक बड़ी कंपनी में पहले रॉब लॉसेस काम करते थे। नए-नए लोगों से जान-पहचान करने की रॉब लॉसेस की हमेशा से आदत थी। लेकिन जब लॉसेस ने कंपनी ज्वाइन की थी तो उनकी ये आदत छूटने लग गई थी। अपनी इस आदत को खत्म होते देखकर लॉसेस बहुत दुखी थे और उन्होंने ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। रॉब लॉसेस ने अपनी नौकरी साल 2016 में आखिर छोड़ दी। उसके बाद से उन्होंने अजनबियों से मिलना शुरु कर दिया।
पहले सुबह लॉसेस जिम जाते हैं वहां पर वह चार अजनबी लोगों से मिलकर बात करते हैं। बता दें कि वह करीब एक घंटे तक एक अजनबी से बात करते हैं। लॉसेस अजनबी से बात करते समय अपने आप के बारे में और सामने वाले के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।
लॉसेस ने अजनबियों से दोस्ती करने की अपनी इस आदत के पीछे की सचाई के बारे में बताते हुए कहा कि अलग-अलग लोगों से संपर्क करना उनके साथ समय बिताने का सबसे कीमती तरीका होता है। जैसे-जैसे तकनीक और सोशल मीडिया के आदी हम सब होते जा रहे हैं वैसे-वैसे हमारे सारे मानवीय संपर्क भी कम होते जा रहे हैं। लॉसेस ने इसी वजह से इसकी शुरुआत की।