सब्जी बेचने वाली इस महिला ने अपने हाथों से ऐसे खिलाया मोर को खाना,बड़ा ही प्यारा है वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सब्जी बेचने वाली इस महिला ने अपने हाथों से ऐसे खिलाया मोर को खाना,बड़ा ही प्यारा है वीडियो

इंटरनेट की दुनिया में अपने मोर के नाचने वाले कई सारे तरह-तरह के वीडियो तो कई बार देखे

इंटरनेट की दुनिया में अपने मोर के नाचने वाले कई सारे तरह-तरह के वीडियो तो कई बार देखे होंगे,मगर इस बार तो मोर का कोई आवाज या नाचने वाला नहीं बल्कि खाना खाते हुए का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसको देख आपका दिल जरूर खुश हो जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
1596538373 33
क्या है वीडियो में?
इस वायरल हो रही वीडियो में महिला बहुत अच्छे से भूखे मोर को खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद जरूर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
1596538332 32
वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला ने सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाई है  इतनी सारी सब्जियां देख मोर महिला के पास चला गया फिर  महिला ने अपने हाथ में खाना रखा और मोर की तरफ आगे बढ़ा दिया। मोर खुद आकर हाथ से खाना खाने लगा और वहां से गुजर रहे लोग, वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। वैसे मोर जिस तरह खाना खा रहा था वो वाकई मनमोहक है।
1596538391 34
यहां देखिये वीडियो 
इस वीडियो को टिंकू वेंकाटेश नाम के यूजर ने 1 अगस्त को साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये महिला दिल से बहुत अमीर हैं। वहीं वीडियो को अब तक 4.5 लाख लोग देख चुकें हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।