आग जिसकी तपन से तो शायद एक इंसान भी दूर भागता हैं लेकिन क्या हो जब उसी तपन में आपका शरीर पूरी तरह से झुलस जाये। सोच कर भी रोंगटे खड़े हो गए ना आपके…? असल माईनो में तो इंसान की हार तब होती है जब वो अपने मन से भी हार मान लेता है। बहुत से लोग छोटी मोटी दुविधाओं से डर जाते हैं और फिर घुटने टेक देते हैं पर ब्रिटेन की इस महिला ने जीवन में इतनी बड़ी विपदा देखी, लेकिन उसके बावजूद भी उसने हार नहीं मानी। आज ये महिला कई लोगों के लिए अपनी बहादुर के बल से एक प्रेरणा बन चुकी है। एक समय था जब महिला बुरी तरह से आग में झुलस गई थी, जिसकी वजह से उसके शरीर का लगभग 96 फीसदी (Woman burnt 96 percent) हिस्सा तक जल चुका था, पर फिर भी उसकी जिंदगी बच गई।
जी हाँ…! हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स की रहने वाली कैट्रिन पग (Catrin Pugh) की। कैट्रिन को घूमने फिरने का बहुत शौक था और आज भी है। अप्रैल, 2013 में वो फ्रांस के आल्प्स (French Alps) पर्वत घूमने गई थीं। वो अपने दोस्तों के साथ स्कीइंग ट्रिप पर थीं। वो जिस बस पर थीं अचानक वो हादसे का शिकार हो गई और बस में आग लग गई। बदकिस्मती से सिर्फ कैट्रिन बस में ही फंसी रह गई।
इस हादसे में उनका शरीर 96 फीसदी (Woman Survived Burns on 96 percent of Body) तक जल गया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही हवाई मार्ग से फ्रांस के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके बचने की सिर्फ 1 फीसदी हे उम्मीद की जा सकती है। उनके पैर के तलवे और सिर की कुछ चमड़ी बस जलने से बच गई थी बाकि उसके अलावा और कुछ भी नहीं बच पाया हैं।
फिर भी बच गई महिला की जान
कैट्रिन की 200 सर्जरी की गई, घंटों उन्होंने दर्द सहा और तब जाकर धीरे-धीरे उनकी रिकवरी हुई। आज वो खुद पर बहुत गर्व मेहसूस करती हैं और ऐसे लोगों की मदद करती हैं जिन्होंने जलने का अनुभव मेहसूस किया और उस दर्द को झेला। ब्राइट साइड वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, उनका एक मात्र मकसद है कि वो दूसरों को ये दिखाना चाहती हैं कि इस घटना के बाद भी जिंदगी होती है और इसके बाद भी इंसान सकारात्मक सोच रख सकता है।
जीवन में कडे संघर्षो के बाद भी हासिल की बड़ी उपलब्धियां
हादसे के बाद कैट्रिन एक फिजियोथेरापिस्ट बन चुकी हैं और एक मोटिवेशनल स्पीकर भी बन गई हैं। जो आज ना जाने अपने जैसे ही कितने पीड़ितों को मानसिक रूप से सहारा देकर उन्हें जीना सीखा रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो अपनी कहानी लोगों तक पहुंचाती हैं। जिसके चलते उनकी उनकी पूरी कोशिशों की वजह से लाखों बर्न सर्वाइवर्स की जिंदगी आज बदली है। वो अब चैरिटी के लिए भी काफी काम करती हैं।
उनके इन कामों की वजह से उन्हें हेलन रोलसन अवॉर्ड (Helen Rolson Award) से भी नवाजा गया है। इसके अलावा ब्यूटी ब्रांड एवॉन ने भी उन्हें अपना चेहरा बनाया है। साथ ही वो लंदन फैशन वीक में भी मॉडलिंग कर चुकी हैं। जिससे उन्होंने साबित कर दिया हैं कि खूबसूरती वाकई आपके मन से आती हैं तन से नहीं।