इस महिला ने पिछले 13 साल में पति की याद में लगाए 73 हजार पौधे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस महिला ने पिछले 13 साल में पति की याद में लगाए 73 हजार पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। खतरनाक स्टेज पर वायु प्रदूषण पहुंच चुका है। पूरी

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। खतरनाक स्टेज पर वायु प्रदूषण पहुंच चुका है। पूरी दुनिया में इसे देखते हुए बचाने के लिए प्रयासों पर चर्चा की जाती रहती है। वहीं इसको लेकर एक्सपट्र्स अपनी राय देते हैं कि आज से ही हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए काम करेंगे तो हम अपनी अगली पीढ़ी के लिए बहुत कुछ बचा जाएंगे।
1560165330 tree 1
बेंगलुरु की 68 साल की जेनेट येज्ञश्वरन ने पर्यावरण को बचाने के लिए पहले शुरु कर दी है और वह इसपर जोरों शोरों से काम भी कर रही हैं। जेनेट ने अकेले 75,000 पौधे लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है। दरअसल जेनेट अपने पति की याद में सारे पौधे लगा रही हैं। 107 साल के पर्यावरणविद साल्लुमरदा थिमक्का से जेनेट को पौधे लगाने का ये खास आईडिया मिला है। इस साल उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है।
1560165412 1559800448 h
खबरों की मानें तो, जेनेट के पति आरएस यज्ञेश्वरन की मौत साल 2005 में हो गई थी। बड़े पैमाने पर बेंगुलुरु में विकास के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा था। इसी को देखते हुए जेनेट ने सोचा कि वह अपने आस-पास की चीजों पर बदलाव लाती हैं। जेनेट ने पेड़ों को काटे जाएंगे के खिलाफ अभियान की जगह एक कंस्ट्रक्टिव दिशा में काम करना शुरु किया। पौधे लगाने का अभियान जेनेट ने शुरू कर दिया। 

शुरुआत की अपने घर से 

इस पहले की शुरुआत जेनेट ने अपने घर से की उन्होंने सबसे पहले अपने बगीचे में पौधे लगाना शुरु किया।  उसके बाद लोगों में जागरुकता पैदा करने का काम जेनेट ने शुरु किया। जेनेट ने जब लोगों को बताया तो उसमें से कई लोगों ने सहमति जाताई तो कहीं उनके साथ काम करने से अनिच्छुक दिखाई दिए। जब जेनेट को लोगों का सपोर्ट नहीं मिला तो वह निराश नहीं हुई थी और वह अपना काम करने लगी। 
1560165428 janet 1559735443

अभियान शुरु किया दो राज्यों में 

जेनेट ने कर्नाटक और तमिलनाडु में पौधे लगाने के लिए भ्रमण किया। जिस समय जेनेट ने यह अभियान शुरु किया था तो उस समय उनकी जेब से ही ज्यादातर पौधे लगाने के लिए पैसे जाते थे। अब तो बड़े पैमाने में उनका यह अभियान फैल चुका है। अब तो लोग उन्हें पौधे लगाने के लिए डोनेशन भी देते हैं। 
1560165448 janet 1559735489
जो क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं से तबाह हो गए हैं उन क्षेत्रों में भी जेनेट काम कर रहीं हैं। जेनेट के प्रोजेक्ट का नाम Thengaja है। गाजा साइक्लोन से प्रभावित इलाकों में 1,000 नारियल के पौधे लगाने का उनका अब टार्गेट है। 
1560165613 world environment day 1559714737
लैंडस्केप डिजाइनिंग की पढ़ाई जेनेट ने की हुई है। इस बात की जेनेट को अच्छे से पता है किस जगह पर कितने पौधे लगाने की जरूरत है। जेनेट अपना अभियान संगठित तरीके से चला रही हैं। जेनेट ने बताया कि जो लोग उनसे किसी भी जगह पौधे लगाने के लिए बोलते हैं तो वह अपनी टीम के साथ वहां जाकर पौधे लगा देती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।