100 सालों से दफन थी ये वाइन से भरी सुराही, अनोखे अंगूरों के पत्तो से किया गया था पैक, पीते ही हो जायेंगे मदहोश! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

100 सालों से दफन थी ये वाइन से भरी सुराही, अनोखे अंगूरों के पत्तो से किया गया था पैक, पीते ही हो जायेंगे मदहोश!

हाल ही में इंस्टाग्राम अकॉउंट @coins से एक वीडियो साँझा किया गया जिसमे 100 साल पुरानी वाइन से

कहते हैं शराब सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता हैं। इसकी लत भी अगर किसी इंसान को लग जाये तो वह उसे छोड़े नहीं छोड़ पाता हैं। राजा-महाराजाओ के समय पर तो इसे शाही शौकों में गिना जाता था। लेकिन इसका सेवन जब भी गलत था और आज भी उतना ही नुकसानदायक हैं। लेकिन फिर भी इसकी कुछ बूंदो को दवाई के तौर पर यूज़ किया जाता हैं। 
1691137498 wine alcohol drink
अब बात अगर वाइन की करें, तो फ्रांस में इसका सेवन काफी ज्यादा किया जाता हैं जिसके पीछे के कारण उनकी सुंदरता से भी जुड़े हुए हैं। साथ ही इसके विषय में ये भी कहा जाते हैं कि वाइन जितनी पुरानी होती है, इससे उतना ही नशा चढ़ता है। ऐसे ही हाल में सोशल मीडिया पर एक वाइन की सुराही का वीडियो शेयर किया गया जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। 
वीडियो के कैप्शन में इसे लेकर बताया गया हैं कि, “ये सुराही सौ साल पुरानी है. जी हां,” जी हाँ! लगभग पूरे सौ साल से इसके अंदर वाइन को स्टोर किया गया था। जिसमे सुराही को पहले अच्छे से साफ़ किया गया साथ ही इसके बाद लकड़ी की मदद से इसके ढक्कन को हटाया गया. अंदर ये सुराही अंगूर के पत्तों से पैक हुई दिखाई दी। धीरे-धीरे जब इसे हटाया गया तो सुराही के खुलते ही इसके अंदर से वाइन निकली। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, इतनी पुरानी वाइन के एक ही घूंट से कई दिनों के लिए नशा चढ़ सकता है। जो प्रैक्टिकल तौर पर भी कई तरीको से सही हैं अगर वाइन इतनी पुरानी होगी तो नशा कितना लम्बा टिकेगा। 
बेहद तरीको के साथ किया था पैक 

अब बात की जाये जब ये सुराही लोगो के साथ लगी तो इसकी पैकिंग देख हर कोई हैरान रह गया। सुराही को काफी अच्छे से पैक किया गया था। जैसा कि हम सबने सुना भी हैं की वाइन जितनी पुरानी होगी उतनी नशीली होगी। जिसमे इस वाइन को एक सीमेंटेड सुराही में डाला गया था। साथ ही इसे बनाने वाले ने भी इसे बड़ी ही तरीके से किया था। पहले सुराही में ऊपर सीमेंट से ही बना एक ढक्कन लगाया गया था। उसके बाद अंदर से इसे अंगूर के पत्तों से पैक किया गया। पत्तों की कई लेयर जैसे ही खोली गई, अंदर से बेहद चटक लाल रंग की वाइन निकली। 
मात्र एक घूँट से खो बैठेंगे होश 
1691137549 screenshot 16
इस वीडियो के वायरल होते ही इसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। क्योकि इस वाइन को इतने पहले पैक किया गया था कि आज से पहले किसी ने भी इतनी पुरानी पेकिंग देखी ही नहीं थी। जिसके बाद इस वीडियो पर लोगो के कमेंट्स की बौछार आई हुई हैं। लोगों ने लिखा कि, ‘लगता है कि इसे जीसस क्राइस्ट ने पिया होगा.’ क्योकि वाइन का रंग देखने के बाद लोगों ने कमेंट में लिखा कि, ‘ये सौ साल से भी ज्यादा पुराना लग रहा है.’ हालांकि, कमेंट में एक यूजर ने इसे गलत जानकारी के साथ शेयर किया गया वीडियो भी करारा। उसने लिखा कि, ‘ये वाइन 2013 की है. असली वीडियो में इसके साथ डेट सर्टिफिकेट भी दिखाया गया था. लेकिन इस क्लिप में उसे काट दिया गया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।