हिमाचल के इस गाँव के है अपने नियम, कानून और ससंद, बेहद खूबसूरत हैं जगह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल के इस गाँव के है अपने नियम, कानून और ससंद, बेहद खूबसूरत हैं जगह

हिमाचल के कुल्‍लू जिले में करीब 12 हजार फुट की ऊंचाई पर बसा एक गाँव है जिसका नाम

भारत के संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है हमारे देश की सबसे बरी खासियत है की यहाँ सब मिलजुल कर रहते है| हमारा संविधान सभी को एक समान अधिकार देता है हर राज्य में रहने वाले लोग अलग-अलग जाति, समुदाय और धर्म से आते है लेकिन सभी अपने देश की संविधान का पालन करते है अपना देश नियम, कानून से चलता है| लेकिन अपने ही देश में कुछ ऐसे जगह है जो काफी ज्यादा विवादित है| जैसे नक्सल प्रभावित इलाके आदि| 
1676279625 malana village tourism 1
लेकिन हिमाचल के कुल्‍लू जिले में करीब 12 हजार फुट की ऊंचाई पर बसा एक गाँव है जिसका नाम मलाणा गांव है ये गाँव काफी ही अनोखा गाँव है|  खूबसूरत पहाड़ी घाटियों से घिरा यह गांव देश और दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण और पर्टयन का केंद्र रहता है| ये गाँव ज्यादातर चर्चे में बना रहता है गाँव के लोग अपने आप को सिकंदर का वंशज कहते हैं| कहा जाता है कि, सिकंदर के जमाने की एक तलवार अभी भी गांव के एक मंदिर में रखी हुई है| इस गाँव की आबादी करीब 1700 लोगों की है| 
1676279640 malana village tourism
आप जानकर हैरान हो जाएंगे की इस गाँव का अपना संविधान अपना नियम और अपना ही कानून है| गाँव में संसद है जसमें दो सदन है ऊपरी सदन में 11 सदस्‍य हैं गाँव का कोई भी बड़ा फैसला इसी संसद में होता है| इसके आलावा गांव के तीन और बड़े लोग भी है जोकि गुरु, पुजारी और जमलू देवता का प्रतिनिधि करते है| 
1676279661 malana village tourism 2
ये स्‍थाई होते हैं और बाकी के आठ सदस्‍यों चुनाव का गांव वाले करते हैं| गाँव के हर घर से एक आदमी सदन में होता है| किसी भी मुद्दे पर जमलू देवता की बात आखिरी होती है| गुरुकी आत्मा पर जमलू देवता का राज होता है| जमलू देवता उसी के जरिए अपनी बात कहते हैं| 
1676279674 malana village where law of india does not work also strict rules 97835906
इस गाँव की सबसे बड़ी खासियत है की यहाँ के लोग कभी किसी पर्टयन पर आये लोगों से नहीं मिलते है उनसे हाथ भी नहीं मिलते हैं| इस गाँव में चरस की खेती बड़े स्तर पर की जाती है| इस गाँव को हिमाचल और देश का सबसे अनोखा गाँव इसी कारण कहा जाता हैं| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।