इंसानो की ज़ुबानी बोलता नज़र आया ये अनोखा पक्षी, कंधे पर बैठकर निकाली आवाज से किया सबको हैरान! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंसानो की ज़ुबानी बोलता नज़र आया ये अनोखा पक्षी, कंधे पर बैठकर निकाली आवाज से किया सबको हैरान!

इंस्टाग्राम यूजर चिनमया नायक (@chinmay.nayak.965) ने हाल ही में अपने अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमे

आपने यूँ तो कई बार तोतो को इंसानी भाषा में बोलते और दौहराते हुए देखा ही होगा। कई बार तोते पूरा-पूरा वाक्य बोल लेते हैं, बस उन्हें इस तरह ट्रेन करना पड़ता है। कुछ अन्य पक्षी भी बातों को दोहराते हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल (Bird speaking like humans) हो रहा है जिसमें एक पक्षी अपने मालिक के कंधे पर बैठा है और बातों को दोहरा रहा है. वो इतना साफ बोल रहा है कि सुनकर लग रहा है जैसे पक्षी नहीं इंसानी बच्चा बोल रहा हो।
1685769004 teaching a pet parrot to talk
इंस्टाग्राम यूजर चिनमया नायक (@chinmay.nayak.965) ने हाल ही में अपने अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो अपनी पालतू मैना (Myna speaking like humans) के साथ बातें करता दिख रहा है। उनके अकाउंट पर कुछ और वीडियोज भी हैं जिसमें वो उसी मैना के साथ मस्ती कर रहे हैं। किसी वीडियो में वो उनके सिर पर बैठी दिख रही है तो किसी में उनके कंधे पर। जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उसमें तो वो उनकी बात को भी दोहरा रही है।
इंसानों की ज़ुबानी बोला पक्षी

चिनमया ने अपने कंधे पर मैना को बैठाया हुआ है। वो ‘ओय’ बोल रहे हैं, और उनकी इस बात को मैना भी दोहरा रही है. जितनी बार वो बोल रहे हैं, उतनी बार पक्षी भी उसे दोहरा रहा है। बीच में वो चुप हो जाता है, तो चिनमया अपनी बात को बार-बार दोहराने लगते हैं। इसे सुनकर मैना फिर से ‘ओय’ बोलने लगती है।  उसकी आवाज सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई छोटा बच्चा बोल रहा हो। इसके अलावा एक वीडियो में कोई चिड़िया से गुड नाइट बोल रहा है तो वो उस बात को भी दोहरा रही है।
वीडियो हो रहा है तेज़ी से वायरल

इस वायरल वीडियो को अबतक 13 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोग मजाक उड़ाते हुए बोल रहे हैं कि ये पक्षी तोता रहा होगा पर धूप और गर्मी के कारण मैना बन गया। एक ने कहा कि मैना पक्षी तोते से ज्यादा साफ बोलता है। एक ने कहा कि उसकी आवाज बहुत क्यूट है, किसी बच्चे की तरह. वहीं एक ने कहा कि उसे इस टैलेंट के बारे में आज ही पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।