ये है दुनिया की सबसे अनोखी तितली, Glasswing Butterfly के नाम से जानते हैं लोग- Glasswing Butterfly
Girl in a jacket

ये है दुनिया की सबसे अनोखी तितली, Glasswing butterfly के नाम से जानते हैं लोग

Glasswing butterfly: दुनिया में तितलियों की कई अद्भुत प्रजाती हैं। Glasswing butterfly उन्ही में से एक है। इसके पंख पारदर्शी होते हैं, जो इन्हें घने जंगलों में छिपने में मदद करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप इस तितली को उड़ता हुआ देख सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @birbelgesel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो @birbelgesel ने नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि ‘पारदर्शी पंखों वाली ये तितली एक तरह से प्रकृति की अद्भुत कला है।’ इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये तितली दिखने में अद्भुत लगती है। ग्लासविंग बटरफ्लाई तितलियों की एक दुर्लभ प्रजाति है। वीडियो पर बड़ी संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। जिसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पारदर्शी पंखों का राज

एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लासविंग बटरफ्लाई का साइंटिफिक नाम ग्रेटा ओटो है। इसके पंख पारदर्शी इसलिए होते हैं क्योंकि उनमें अन्य तितलियों में पाए जाने वाले रंगीन शल्कों का अभाव होता है। हालांकि इस तरह के पंख इसके लिए बड़े ही फायदेमंद होते हैं, क्योंकि शिकारी पक्षियों द्वारा इसे ट्रैक कर पाना बेहद कठिन हो जाता है।

यहां मिलती हैं ये दुर्लभ प्रजाति

ये तितलियां मेक्सिको, पनामा, कोलंबिया और फ्लोरिडा में पाई जाती हैं, जो सुंगधित फूलों वाले लैंटाना जैसे पौधों पर भोजन करती हैं और नाइटशेड परिवार के पौधों पर अपने अंडे देती हैं। ग्लासविंग तितली 2.8 से 3.0 सेंटीमीटर लंबी होती है और इसके पंखों का फैलाव 5.6 से 6.1 सेंटीमीटर होता है। इसके पंख जरूर पारदर्शी होते हैं, लेकिन इसका शरीर डार्क ब्राउन कलर का होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।