बेहद जहरीला होता है 'सरबेरा ओडालम' का फल ,खाने से हो सकती है मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेहद जहरीला होता है ‘सरबेरा ओडालम’ का फल ,खाने से हो सकती है मौत

दुनिया में सबसे तेज जहर में से एक माना जाता है सायनाइड को। इसको जुबान पर रखने से

दुनिया में सबसे तेज जहर में से एक माना जाता है सायनाइड को। इसको जुबान पर रखने से ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भारतीय फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो साइनाइड से भी जहरीला होता है। इस फल को अगर कोई इंसान खा ले तो उसकी मृत्यु तभी हो जाती है।

10 most poisonous plants in the world planet deadly

इस खतरनाक फल का नाम कुछ और नहीं बल्कि ‘सरबेरा ओडालम’ है और यह भारत के दक्षिण-पूर्व में पाया जाता है। इस फल के अंदर असल में सरबेरीन नामक एक बेहद खतरनाक तत्व पाया जाता है।

Cerbera manghas 1

यह तत्व काफी ज्यादा जहरीला होता है। इस तत्व की थोड़ी सी मात्रा ही इंसान के अंदर जाकर उसकी जान ले लेती है। यही वजह है कि इस फल को सबसे ज्यादा खतरनाक मना जाता है।

सरबेरी का पौधा है बेहद खतरनाक

शोधकर्ता इस फल के पेड़ के बारे में यह भी मानते हैं कि दुनिया में जितने भी जहरीले पौधे पाए जाते हैं। सरबेरा उन सभी में से सबसे ज्यादा हानिकारक और जानलेवा पौधा है। अगर इस फल को गलती से भी कोई इंसान खा ले तो उसे उल्टी,चक्कर,डायरिया तथा अनियमित धड़कन जैसी परेशानियां हो जाती है।

Hippomane mancinella the Death Apple 11239909065

वैज्ञानिक तो इस फल को इतना ज्यादा खतरनाक मानते हैं कि उसके सामने कोबरा सांप का जहर भी फीका पड़ जाता है। बता दें कि इस पौधे के फल में जो एंजाइम पाया जाता है वह मानव शरीर की कार्य प्रणाली को प्रभावित करता है।

d4 1

इस पौधे के फल में जो सरबेरीन तत्व होता है वह मानव के ह्दय की मांसपेशियों को सिकोड़ डालता है। इस वजह से मनुष्य की दिल की धड़कन कम करना बंद कर देती हैं।

cerbera odollam 02 7 1491204800 193477 khaskhabar

इस पौधे का जहरीला फल जो इंसान के नर्वस सिस्टम को बंद कर देता है और मानव शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं। मानों शरीर में एक प्रकार से पैरालाइज्ड हो गया हो।

35393

 

इस पौधे के फल को सुसाइड फ्रुट भी कहा जाता है। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि जो व्यक्ति इस फल को खा कर मरने की कोशिश करते हैं उनकी मौम का कारण जल्दी से स्पष्टï नहीं होता है और बाद में उसको कई प्रकार के टेस्ट करने पड़ते हैं।

इस कॉलेज छात्र ने अपनी अच्छी नींद के चक्कर में किया टेबल फैन से ये जुगाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।