4 भारतीय CEO जो प्रौद्योगिकी दुनिया पर करते हैं राज, करोड़ों में हैं सैलरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

4 भारतीय CEO जो प्रौद्योगिकी दुनिया पर करते हैं राज, करोड़ों में हैं सैलरी

आज हम आपको ऐसे भारतीयों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरी दुनिया में अपने काम का डंका बजा

आज हम आपको ऐसे भारतीयों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरी दुनिया में अपने काम का डंका बजा रखा है। इन भारतीयों ने अपने काम से पूरी दुनिया में अपना एक नया नाम बनाया है। यह भारतीय आज दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के सीओ हैं और पूरी कंपनी की कमान इन भारतीयों के हाथों में है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन से हैं वह भारतीय जो आज इन बड़ी टेक कंपनियों के सीओ हैं।

n00056149 b

1.सुंदर पिचाई

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। इस पर सब चीजों का समाधान मिल जाता है। साल 2015 में सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ बनाया गया था। सुंदर पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सुंदर पिचाई को पिछले साल 13 अरब रुपए का पैकेज मिला है।

24 04 2018 google sundar pichai

2.निकेश अरोड़ा

उत्तर प्रदेश के शहर बनारस के निकेश अरोड़ा इस समय सॉफ्टबैंक के मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी (सीओओ) और अध्यक्ष हैं। उन्होंने अमेरिका में बोस्टन कॉलेज और नॉर्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से भी डिग्रियां हासिल की हैं। निकेश लंबे समय तक गूगल से भी जुड़े रहे हैं, और उन्होंने 2014 में मुख्य बिजनेस अधिकारी के रूप में गूगल का साथ छोड़ा। निकेश दुनियाभर में स्‍टार्टअप्‍स में निवेश के लिए खासतौर पर जानी जाते हैं।

RDESController

3.सत्य नाडेला

यह दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। इस कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स है। इस कंपनी के सीईओ सत्य नाडेला है। माइक्रोसॉफ्ट सत्य नडेला को 525 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज देती है।

TMPSNAPSHOT1509944760989

4.अजय बंगा

यह कंपनी ATM, पी ओ एस और इ कॉमर्स मैं व्यवसाय करती है। यह विश्व की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी है। अजय बंगा मास्टर कार्ड के सीईओ और अध्यक्ष है। अजय बंगा का सालाना पैकेज 90 करोड़ रुपए का है।

bpoy 2016 ajay banga 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।