बादाम जैसी आँखे और लम्बी-लम्बी उंगलियों वाली इस लड़की ने किया एलियन्स देखने का दवा, बोली- ‘मुझे उठा ले गए थे एलियन’

क्या कभी आपने एलियन्स देखे हैं? लेकिन ग्वेन ब्लाइदे नाम की महिला ने दावा किया है कि उसे

विज्ञानं आज एक ऐसा वरदान बन चूका हैं जिसकी मदद से इंसान न जाने क्या कुछ नहीं कर सकता। जहा पहले घंटो लग जाते थे किसी से संपर्क तक नहीं हो पता था तो वही आज मिंटो में दूर बैठे लोगो से बात-चीत हो जाती हैं इतना ही नहीं उनकी शकल तक देख पाते हैं। विज्ञानं ने जो तरक्की आज की हैं उसमे तो कोई दो राह नहीं। हालांकि आज भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिसका जवाब वैज्ञानिकों के पास नहीं है। ऐसे ही दिलचस्प सवालों में से एक ये है कि हमारी दुनिया से अलग भी क्या कोई ऐसा ग्रह है, जहां लोग रहते हैं या फिर ये दूसरे ग्रहों के लोग दिखते कैसे हैं? इस पर कोई ठोस जवाब तो नहीं है लेकिन कहानियां आपको बहुत सारी मिल जाएंगी। 
1687068873 3 alien abduction science picture co
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक ऐसा ही दावा किया है ग्वेन ब्लाइदे (Gwen Blythe) नाम की महिला ने। महिला का दावा है कि अब से करीब 30 साल पहले कुछ दूसरे ग्रह के लोगों ने उसे अगवा कर लिया था। उनकी कैद से छूटने के बाद भी अगले 30 सालों तक उसे कुछ याद नहीं रहा लेकिन वो इस घटना के बारे में साफ तौर पर बता सकती है।
‘एलियन मुझे उठाकर ले गए’
1687068888 0 prod alien abduction
अब अपनी ज़िंदगी में सेट हो चुकीं 47 साल की ग्वेन ब्लाइदे (Gwen Blythe) कहती हैं कि उन्हें कुछ एलियन उठाकर ले गए थे। वे तब 18 साल की थीं और अपने अपने दोस्त के साथ सफोल्क में एयरबेस के पास मौजूद थीं। बाहर अंधेरा था और रात के 1 बज रहे थे। उन्हें एक लाल रोशनी आती दिखी। धीरे-धीरे ये 6 रोशनियां हो गईं और वे घूमने लगीं। वे घर की ओर भागे और रोशनी उनके पीछे पड़ी हुई थी। ये काफी विशाल होती जा रही थी। ग्वेन का कहना है कि उन्होंने घर पहुंचकर इस बारे में अपनी डायरी में लिखा था, लेकिन अब वो भी गायब है। 
लंबी उंगलियों वाले जीव हैं वो …!
1687068898 dpr 2
वे बताती हैं कि अगले एक घंटे तक क्या हुआ, उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। अब उन्हें इतना याद है कि उन्हें कुछ ग्रे यानि स्लेटी रंगों वाले जीव इंस्पेक्ट कर रहे थे। उनकी आंखें बादाम जैसी थीं और वे काफी लंबे और बेलनाकार थे। वे बताती हैं कि बिल्कुल ऐसा लग रहा था जैसे मैं स्विच ऑफ हूं लेकिन ये याद है कि वे लोग एक मेज के चारों तरफ मुझे घेरे हुए खड़े थे।  ग्वेन के इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं कह सकते लेकिन ये पिछले दावों से काफी मिलती-जुलती कहानी है, जो कई लोग सुना चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।