आपने यूँ तो कई लड़कियों को देखा होगा जो अपने लुक्स को लेकर अपने फेस को लेकर हर टाइम बेहद पोस्सेसिव रहती हैं। जिन्हें इससे खास फर्क नहीं पड़ता कि वो कैसी दिखती हैं। एक ही टॉमबॉय लड़की, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना हैं कि एक ऐसी लड़की जिसने अपना जीवन इंसानो नहीं बल्कि जानवरो के साथ बिताया हो लेकिन फिर भी ब्यूटी क्वीन बन गयी हो।

20 साल की रिहाना कार्टियर (Rheanna Cartier) को देखकर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते आप नहीं थकेंगे. ब्यूटी क्वीन बन चुकी इस हसीना के नैन-नक्श से लेकर उनका व्यवहार तक आपको बेहद परफेक्ट लगेगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो कुछ सालों पहले तक ऐसी बिल्कुल नहीं थी। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक वे पहले चिड़ियाघर में रहती थी। रिहाना कार्टियर (Rheanna Cartier) का बचपन तरह-तरह के जंगली और पालतू जानवरों के बीच रहते हुए बीता है। वे उनकी देखभाल भी किया करती थीं। आमतौर पर बच्चों का बचपन ऐसे नहीं गुजरता है लेकिन रिहाना का यूं ही गुजरा है।

कॉट्सवोल्ड्स की रहने वाली रिहाना 6 बजे सुबह उठकर कुछ जानवरों को खाना खिलाती थीं. तब वे प्राइमरी स्कूल में थीं। हालांकि जानवरों की देखभाल और उन्हें खिलाने-पिलाने की वजह से उनकी संवेदना और प्यार जानवरों के लिए बढ़ता चला गया। रिहाना का कहना है कि अपनी मां से उन्होंने जानवरों को प्यार करना सीखा, वे जब 15 साल की थीं, तभी चिड़ियाघर में रहने लगी थीं। खुद रिहाना का बचपन भी यहीं गुजरा। 12 साल की उम्र में वे यहां से बाहर आईं और 16 की उम्र में वे मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं।

वे बताती हैं कि वो शुरुआत में बिल्कुल टॉमबॉय थीं। उन्हें लड़कियों के तौर-तरीके और नज़ाकत नहीं आती थी क्योंकि वे चिड़ियाघर में रहती थीं। मॉडलिंग के दिनों में उन्हें लोगों से मिलना और बातचीत करना अच्छा लगता था, इसलिए वे वहां जाती थीं।

उन्हें Miss Eco में फाइनलिस्ट रहने का मौका मिला और अब वे यूनाइटेड किंगडम के Miss Earth कॉम्पटीशन में हिस्सा ले रही हैं। रिहाना का कहना है कि वे ब्रिटिश चिड़ियाघरों के अच्छे कामों को प्रमोट करना चाहती हैं, ताकि दुर्लभ और खत्म हो रहे जानवरों को बचाया जा सके। वे अपने टाइटिल का इस्तेमाल जानवरों के वेलफेयर में करना चाहती हैं।


















