आगरा पहुंचे एक विदेशी जोड़े की यहां एक शादी में शामिल होने की इतनी ख्वाहिश थी कि बिना बुलाए बारात में शामिल हो गए। शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने खास मेकअप किया था। उन्होंने बारातियों के साथ डांस किया। फिर जयमाला के दर्शन किए और भोजन का भी आनंद लिया। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।
यूरोपियन कंट्री निवासी फिलिप मिक और मोनिका चेरवेनकोवा एक अनजान शख्स की शादी में शामिल हुए। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा कि वे दोनों मानसी और अमन की शादी में शामिल होंगे। फिलिप ने जहां शादी में कुर्ता पहना था, वहीं मोनिका ने साड़ी पहनी थी।

वीडियो में फिलिप ने कहा कि विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने मैनेजर से शादी में शामिल होने के लिए कहा और वह मान गए. इसके बाद कपल दूल्हे के पिता से भी मिला। फिलिप ने कहा- उन्होंने हमें अपने परिवार के सदस्य की तरह ट्रीट किया।
इसके बाद फिलिप और मोनिका को बारातियों के साथ डांस करते देखा गया। और फिर उन्होंने दूल्हे से भी मुलाकात की। बारातियों के विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद जोड़े ने भोजन का आनंद भी लिया। जोड़े ने दूल्हे के साथ डांस किया, जयमाला मंच पर गए और दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो क्लिक करवाई। फिर कपल ने फिर से खाने का लुत्फ उठाया और उसकी तारीफ भी करते नजर आए।
हालांकि, ये कपल शादी के पूरे समारोह में शामिल नहीं हो सका। आखिर में शादी का अनुभव बताते हुए कपल ने कहा- शादी में मांस-मदिरा नहीं था. लेकिन बिना निमंत्रण के भी आप शादी में शामिल हो सकते हैं। लोग बहुत अच्छे थे। उन्होंने हमारा बहुत अच्छे से स्वागत किया। हमें लगा कि यह हमारे परिवार के किसी सदस्य की ही शादी है। कई बार लोग हमसे खाना मांगते थे।
अंत में उस शख्स ने कहा- अगर आपको भी किसी भारतीय शादी में शामिल होने का मौका मिले तो उसमें जरूर शामिल होने की कोशिश करें क्योंकि यह अनुभव जीवन भर आपके साथ रहेगा।कमेंट सेक्शन में लोगों ने भारतीय संस्कृति और जोड़ी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि जब विदेशी हमारी संस्कृति की तारीफ करते हैं तो यह हमारा सबसे बड़ा सम्मान होता है। एक अन्य ने लिखा- आप बिलकुल भारतीय लग रहे हैं। तीसरे ने लिखा- ये तो कमाल है।