अपने बेटे PM Modi को 25 बीघा जमीन देगी ये बुजुर्ग महिला, जानें पूरी कहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपने बेटे PM Modi को 25 बीघा जमीन देगी ये बुजुर्ग महिला, जानें पूरी कहानी

ये महिला ज़िला राजगढ़ी के हरिपुरा के जागीर गांव में रहती हैं। महिला ने कहा “मोदी मेरा लाल

इस दुनियां में सबसे अनमोल रिश्ता मां और बच्चों का होता है। वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी की माँ अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन हर माँ उनको अपना बेटा मानती है। अब हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी को अपना बेटा बताया हैैं साथ ही इस महिला ने प्रधानमंत्री के नाम 25 बीघा जमीन देने की भी बात कर दी है। 
इस बात के सामने आते है इसके सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है मांगीबाई तंवर नाम की इस महिला की उम्र 100 साल है। ये महिला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली है। आपको बता दे इनके पहले ही 14 बच्चे हैं, जिनमें 12 बेटे और 2 बेटियां हैं। पर वो महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बेटा मानती हैं। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों से ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी से प्यार करती है, वो उनको अपने बच्चे के रूप में देखती है। 
1687776136 1907490 womennews
उन्होंने अपने कमरे की दीवार पर पीएम की तस्वीरें लगा रखी हैं। ये महिला ज़िला राजगढ़ी के हरिपुरा के जागीर गांव में रहती हैं। महिला ने कहा “मोदी मेरा लाल है और वो उनके मिलना चाहती है, उन्होंने कभी भी मोदी को सामने से नहीं देखा है। आपको बता दे कि नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश का दौरा करने वाले है। मांगीबाई उम्मीद लगा रही है कि मोदी उनसे मिलेंगे और उनकी बातों को सुनगे। 
1687776163 madhya pradesh elderly woman wants to gift pm modi 25 bigha land1 649947f52b582
मीडिया से बात करते हुए बुजुर्ग महिला ने कहा कि मोदी मेरा बेटा है, वह मेरे जैसी करोड़ों विधवा महिलाओं को पेंशन दे रहा है. उन्होंने किसानों को गेहूं-चावल और भोजन दिया. फसल खराब होने पर उचित मुआवजा भी देंगे। हमें रहने के लिए पक्का घर दिया, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराई. मांगीबाई की प्रधानमंत्री से गुहार है कि वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।