सांप की 'मौसी' कहे जाने वाली ये जीव, बिना नर के दे सकती है बच्चों को जन्म!- Skink Species:
Girl in a jacket

सांप की ‘मौसी’ कहे जाने वाली ये जीव, बिना नर के दे सकती है बच्चों को जन्म!

Skink Species: सांप के बारे में आपने कई रोचक बातें सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने सांप के परिवार के बारे में सुना है। सांप की भी एक मौसी है। हालांकि, इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है। इसे बभनी कहा जाता है। बभनी को अंग्रेजी में स्किंक (Skink) कहा जाता है। ये रेप्टलाइल प्रजाति का एक जीव है जो दिखने में सांप और छिपलकली जैसा है। इन्हें सांप की मौसी कहने के पीछे इनका लुक है। दिखने में ये सांप और छिपकली की तरह हैं पर इनके पास पैर होते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

सांप की ‘मौसी’ की 62 प्रजातियां

70d7244c213648dba9f0b4f5509dca7b

इनकी चमड़ी सांपों की तुलना में काफी चमकीली और सॉफ्ट होती है, जो छिपकली की भी नहीं होती। बभनी मैदानों में या घरों में आसानी से दिखती हैं मगर ये खतरनाक नहीं होती हैं। ये शर्मीले होते हैं, इनमें जहर नहीं होता. छिपकलियों की तुलना में इन्हें छिपकर रहना पसंद है। द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में जूओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इंडिया में बभनियों की प्रजाति की गिनती की। ZSI ने भारत में बभनी की 62 प्रजातियों का पता लगाया। इनमें से अधिकतर तो सिर्फ भारत में मिलती हैं।

Skink बिना नर के पैदा कर सकती हैं बच्चे

article34567453

इससे जुड़े सबसे अनोखे फैक्ट के बारे में वो ये कि ये जीव बिना नर के भी बच्चा पैदा कर सकता है। कनाडा की मैक्वायर यूनिवर्सिटी में एक शोध हुआ था जिसके अनुसार मादा बभनी शरीर में नर के शुक्रणुओं को मेटिंग के बाद स्टोर कर लेती है। इसी स्पर्म के जरिए वो सालभर से भी ज्यादा समय के बाद बिना मेटिंग के बच्चे पैदा कर सकती है। डलहाउजी यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ बायोलॉजी की डॉ. जुलिया रीले ने भी एक हैरान करने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई मादा किसी दूसरे नर से मेटिंग करती है तो उसका पार्टनर नर उससे अलग हो जाता है। यही कारण है कि मादा किसी दूसरे नर के साथ मेट नहीं करती नर की गैरमौजूदगी में वो उसके स्पर्म का प्रयोग करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।