पढ़ाई करना किसी भी बच्चे को अच्छा नहीं लगता है और जब टीचर कुछ याद करने को बोल देती है तो स्टूडेंट का तो दिमाग की घूम जाता है। ऐसे में अब एक बच्चे ने पढ़ाई करते टाइम कुछ भी याद करने के लिए एक नया तरीका निकाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है और उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

इंटरनेट पर बच्चों के वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं, बच्चों की मासूमियत लोगों का दिल हमेशा ही जीतने में कामयाब होती है। इस वायरल वीडियो में भी बच्चे की क्यूटनेस पर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। क्लिप में बच्चा अपनी क्लास में बैठकर एक अलग अंदाज में पढ़ाई कर रहा है और उसका ये अदांज लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
— NO CONTEXT HUMANS 👤 (@HumansNoContext) June 17, 2023
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि क्लास में और बाकी बच्चे पढ़ाई करने में व्यस्त हैं। वहीं क्लास के बीच में बैठा ये बच्चा बिना किसी फिक्र या परवाह के अपने अंदाज में जल्दी-जल्दी से किताब में लिखा सब कुछ उठाकर अपने सिर पर डालने लगता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को यूजर्स ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं।






इस वीडियो को अभी तक 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 79.5 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा ‘लेटेस्ट वाईफाई नॉलेज ट्रांसफर।’ वहीं एक और यूजर्स ने पूछा कि डिड इट वर्क? इस वीडियो की सबसे मजेदार बात ये है कि बच्चा शांत और मन लगाकर अपना काम कर रहा है।


















