रोबोट जैसी है ये कार- विकलांगो के लिए हैं एक अवतार, चढ़ने-उतरने में नहीं लेनी पड़ेगी किसी की मदद!

इंस्टाग्राम अकाउंट ‘वायरल हॉग’ पर अक्सर अजबगजब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर

विकलांग होने के बाद कई लोग अपने जीवन को बेहद ही नकारात्मक सोच की ओर ले जाते हैं लेकिन वही उसके विपरीत कुछ लोग इसे अच्छे और सकारत्मकता कि ओर भी लेकर जाने में विश्वास रखते हैं, जिससे वह जिंदगी को एक अनोखे ढंग से जी सकता है। पर विकलांगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है संसाधन। एक बार को वो खुद को मोटिवेट कर सकारात्मक सोच हासिल कर भी लें, पर उनके लिए उपयुक्त संसाधनों की इतनी कमी है कि उनके अंदर खुद को लेकर हीन भावना पैदा हो जाती है। 
1687066711 half ramp comp v02 silver highres
जिन लोगों के पैर खराब हैं, उन्हें चलने के लिए व्हील चेयर की जरूरत पड़ती है और दूर की जगह जाने के लिए वो खुद से ना गाड़ी (Cars for disabled persons) चला पाते हैं और ना ही गाड़ी में चढ़ पाते हैं, उन्हें किसी की जरूरत पड़ती है, जो उन्हें गाड़ी पर चढ़ाए। पर अब ऐसी चिंताओं से निजात पाने का वक्त आ गया है। एक अनोखी कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जो विकलांग लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।
1687066717 car modified for disabled people
इंस्टाग्राम अकाउंट ‘वायरल हॉग’ पर अक्सर अजबगजब वीडियोज (weird videos) पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो (car for handicaped) शेयर किया गया है जिसमें एक महिला अनोखी कार से उतारते हुए नजर आ रही है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को वो उस कार की खिासियत दिखाती है जो आपको काफी इंप्रेस करेगी। पहली नजर में जब आप उस कार को देखेंगो तो वो आपको आम कार जैसी लगेगी, पर जैसे ही महिला उसके खास फीचर्स से रूबरू करवाती है, आपके होश उड़ जाएंगे। 
विकलांगों के लिए बनाई खास कार 

महिला सबसे पहले कार का दरवाजा खोलती है. वो मामूली कारों की तरह नहीं खुलता, बल्कि कार का पूरा का पूरा एक हिस्सा बटन दबाते ही ऊपर की ओर उठ जाता है जिससे आगे-पीछे बैठे लोगों के लिए काफी जगह बन जाती है ताकि वो आराम से उतर सकें। इसके बाद बारी आती है नीचे उतरने की। महिला फिर बटन दबाती है और कुर्सी बाहर की ओर अपने आप निकलने लगती है और फिर अपने आप नीचे यानी जमीन पर आ जाती है। फिर बटन दबाने पर वो दोबारा ऊपर भी चली जाती है और दरवाजे का एक हिस्सा आसानी से बंद हो जाता है।
वीडियो पर यूँ प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोग 
1687066779 353966024 644663121035303 1815611023114187044 n
इस अनोखी कार का वीडियो चर्चा में है, इसे 44 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि विकलांगों के लिए गाड़ी अच्छी है। एक ने कहा कि गाड़ी के ठीक बगल में अगर किसी ने पार्क कर दिया तो उतरना नामुमकिन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।