इस अनोखे लाल अंगूर का एक गुच्छा बिकता है लाखों में, जानिए क्या है खास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस अनोखे लाल अंगूर का एक गुच्छा बिकता है लाखों में, जानिए क्या है खास

फल का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए

फल का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 1 फल का सेवन जरूर सेवन करना चाहिए। लेकिन अगर फल की कीमत लाखों में हो तो शायद ही उस फल को कोई खरीद पाएगा। 
1562742867 red globe grapes
बता दें कि हाल ही में जापान में लाला अंगूरों का एक गुच्छा 12 लाख येन करीब 7.5 लाख रुपए में बिका है। कुछ हट कर फलों में और बेहतरीन किस्म के इस अंगूर की किस्म का नाम रूबी रोमन है। 
रूबी रोमन अंगूर की एक खास किस्म है और ये अंगूर सिर्फ जापान में ही उगाए जाते हैं। इसके एक गुच्छे में करीब 30 अंगूर होते हैं वहीं एक अंगूर का भार 20 ग्राम तक होता है। जापान के इन लाल अंगूर के आकार क्रेजी बॉल के आकार का होता है। 
1562742888 2104835044
बता दें कि इन लाल मीठे अंगूर को जापान के इशिकावा प्रांत में खेती से जुड़ी सहकारी समिति ने तैयार किया है। यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। 
इतना ही नहीं इशिकावा सहकारी समिति की सितंबर महीने में रूबी रोमन किस्म के लगभग 26 हजार गुच्छे निर्यात करने की योजना है। 
1562743093 ruby roman grapes 2
बीते दिन इस अंगूर की रिकार्ड बोली कनाजावा के थोक बाजार में लगाई गई। नीलामी में अंगूर के इस गुच्छे को ह्याकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने खरीदा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।